फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Honored for winning gold medal in hurdles

Panipat News: साइबर ठगी में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Honored for winning gold medal in hurdles
समालखा। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाते व सिम कार्ड उपलब्ध कराने मामले में और दो आरोपियों को सहारनपुर व दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम प्रभारी अजय ने बताया कि पिछले दिनों टीम ने साइबर ठगों को खाता व सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले आरोपी हरिद्वार के कोटा मुरादनगर निवासी रजनीश और सहारनपुर जिला के नैनखेड़ी गांव निवासी मोहर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। इन्होंने समालखा के मनाना निवासी नरेंद्र के भाई देवेंद्र को व्हाट्सएप कॉल कर भतीजा आशीष बनकर 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन

देवेंद्र का बेटा आशीष कनाडा गया है। ठगी की नकदी में से आरोपी रजनीश के खाते में दो लाख रुपये गए थे। आरोपी रजनीश से पूछताछ में खुलासा हुआ था उसने अपना खाता व सिम कार्ड आरोपी मोहर सिंह उर्फ मोनू को 20 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मोहर सिंह ने पूछताछ में बताया था वह लोगों 10 से 20 हजार रुपये में खाता व सिम कार्ड खरीदकर आगे सहारनपुर के नूरखेड़ी निवासी अपने साथी आरोपी अर्जुन को 30 हजार रुपये में बेच देता है।

आरोपी रजनीश व मोहर सिंह के कब्जे से दो मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त एक सिम कार्ड बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद टीम ने आरोपी अर्जुन की धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी अर्जुन निवासी नूरखेड़ी सहारनपुर व मनीष निवासी उत्तम नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed