{"_id":"66a444754d167fff91099319","slug":"honored-brave-women-by-remembering-martyrs-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121722-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहीदों को यादकर वीर नारियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहीदों को यादकर वीर नारियों का किया सम्मान
विज्ञापन
पानीपत। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर जिला स्तरीय समारोह में शहीदों को याद किया गया। यहां कारगिल समेत अन्य युद्धों की 20 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने वीरों की बहादुरी के साथ वीर नारियों के मजबूत हौसले को सलाम किया।
भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज और विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी एक्स सर्विसमैन विंग के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी, पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा व विजय जैन रहे। अध्यक्षता जिला प्रधान स्क्वाड्रन लीडर डॉ. सुदीप सांगवान ने की। मंच संचालक सूबेदार अजित कुंडू ने किया। अतिथियों ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। इसके साथ 20 वीर नारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ शहीदों के नाम एक-एक पौधा लगाया।
एडीसी डॉ. पंकज ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई लड़ाइयां लड़ी हैं और उनमें जीत हासिल की है। ऐसा ही एक कारगिल युद्ध है। जवानों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी। वीर सैनिकों के बलिदान को याद में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहता है। प्रत्येक व्यक्ति सेना में नहीं जा सकता। वे आंतरिक व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देकर देश के विकास में अपना सहयोग दे रहे हैं। स्क्वाड्रन लीडर डॉ. सुदीप सांगवान ने कहा कि कारगिल युद्ध बहुत ही कठिन परिस्थितियों में जीता गया था। जवान जीत के लिए अपनी जान की बाजी लगाने में पीछे नहीं रहे थे। हरपाल ढांडा ने कहा कि कारगिल युद्ध में पानीपत के पांच जवानों ने अपनी शहादत दी थी। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जवानों की शहादत पर गर्व है। इस मौके पर विंग कमांडर सुरेंद्र गौड़, सूबेदार मेजर ओमप्रकाश, सतबीर सहरावत, आजाद सिंह, सूबेदार सतबीर, धर्मपाल, हवलदार बलवीर कुंडू, संदीप दीक्षित, रघबीर, बलबीर, एमडब्ल्यूओ वीपी शर्मा सूबेदार जयवीर मौजूद रहे।