फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Honor Killing, Girl shot dead, incident in Pattikalyana village of Samalkha in Panipat

ऑनर कीलिंग: युवती की गोली मार की हत्या, पानीपत के समालखा के पट्टीकल्याणा गांव की वारदात

Wed, 27 Dec 2023 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Dec 2023 03:16 PM IST
सार

पानीपत के पट्टीकल्याणा गांव में भावना (18) को बुधवार को गोली मार दी। परिजन उसको जीटी रोड सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन कुछ ही देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Honor Killing, Girl shot dead, incident in Pattikalyana village of Samalkha in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के पट्टीकल्याणा गांव में एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसको पांच छह गोली मारने की सूचना है। आरोप किशोरी के पिता पर लगे हैं। गांव में इसको लेकर कई तरह की चर्चा हैं। समालखा थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इसको ऑनर कीलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार पट्टीकल्याणा गांव में भावना (18) को बुधवार को गोली मार दी। परिजन उसको जीटी रोड सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन कुछ ही देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एक टीम ने एफएसएल के साथ मौका मुआयना किया है। टीम ने घर से गोली के खोल बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लड़की को पांच -छह गोली मारी गई हैं।

विज्ञापन


ऑनर कीलिंग से जोड़कर देख रहे
किशोरी की गोली मारकर हत्या करने की घटना को ऑनर कीलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी बुधवार सुबह घर पर ही थी। उसको पांच-छह गोली मार दी। वारदात के बाद पिता फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी और शक के आधार पर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पट्टीकल्याणा गांव में एक किशोरी को गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच बयान दर्ज करने का प्रयास किया है। प्राथमिक पड़ताल में पिता पर गोली मारने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -फूलकुमार, प्रभारी, थाना समालखा पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed