फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Home guard worker and his friend die in combine collision

Panipat News: कंबाइन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड कर्मी और उसके दोस्त की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Home guard worker and his friend die in combine collision
फोटो-39 से 41
विज्ञापन

-उरलाना कला गांव में शुक्रवार के रात करीब नौ बजे हुआ हादसा, पावर हाउस के पास सामने से आ रही बिना लाइट की कंबाइन से भिड़ी मोटरसाइकिल
-हादसे में उरलाना निवासी कुलदीप व गुरपाल की मौत, दोनों को परिजन सफीदों स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर गए थे।
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। उरलाना कलां गांव में पावर हाउस के पास रात के अंधेरे में कंबाइन मशीन के सीधी टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड कर्मी और उसके दोस्त की मौत हो गई। चालक इतना निर्दयी निकला कि हादसे के बाद होमगार्ड कर्मी पर पहिया चढ़ाए और कंबाइन छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने कंबाइन को धक्का देकर हटाने का भी प्रयास किया। जब तक ट्रैक्टर का प्रबंध किया तो उसने दम तोड़ दिया था। उसके दोस्त की पहले ही सिर के ऊपर से पहिया गुजरने से मौत हो गई थी। परिजन उनको सफीदों सरकारी अस्पताल भी लेकर गए। थाना मतलौडा पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर कंबाइन को जब्त कर लिया है।
हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार थर्मल पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड कर्मी कुलदीप (27) निवासी उरलाना कलां शुक्रवार रात ड्यूटी के बाद अपने दोस्त गुरपाल (24) के साथ मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। गांव के नजदीक पावर हाउस के पास सामने से आ रही कंबाइन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। गुरपाल के ऊपर से कंबाइन का पहिया उतर गया, जबकि कुलदीप कंबाइन के पहिए के नीचे आ गया। ग्रामीण सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। चालक इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कंबाइन को धक्का देकर कुलदीप को पहिए के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन कंबाइन नहीं चल पाई। ग्रामीण गांव से ट्रैक्टर लेकर आए और कंबाइन को एक तरफ किया। कुलदीप और गुरपाल को सफीदों स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
परिजनों के सामने तड़पता रहा कुलदीप
परिजनों ने बताया कि कुलदीप चार बेटियों का पिता है। वह होमगार्ड में कार्यरत था और अब थर्मल पुलिस चौकी में तैनात था। वह शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था तो उसका दोस्त गुरपाल भी उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया। वह अविवाहित था। बताया जा रहा है कि कंबाइन की एक लाइट जल रही थी। चालक भी कंबाइन को गफलत में चला रहा था। कुलदीप पहिए के नीचे तड़पता रहा। परिजनों ने कंबाइन को हटाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

वर्जन :

उरलाना कलां गांव के पास कंबाइन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने कंबाइन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विजय कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed