फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Holashtak begins today, auspicious activities will be prohibited for eight days, Holika Dahan will take place on March 2nd during Pradosh period.

Panipat News: होलाष्टक आज से, आठ दिन वर्जित रहेंगे शुभ कार्य, प्रदोष काल में ही दो मार्च को होगा होलिका दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Holashtak begins today, auspicious activities will be prohibited for eight days, Holika Dahan will take place on March 2nd during Pradosh period.
पानीपत। होलाष्टक 24 फरवरी मंगलवार से शुरू होगा। यह तीन मार्च तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन तक सभी शुभ कार्य वर्जित होंगे। इस साल तीन मार्च को चंद्र ग्रहण होने से प्रदोष काल में दो मार्च को होलिका दहन होगा और चार मार्च को होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि हिंदू मान्यता के अनुसार होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इसमें शुभ कार्य विवाह, घर का मुहूर्त, शुभ कार्य के लिए खरीदारी, नामकरण नहीं किया जाता। इस साल तीन मार्च को चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन दो मार्च को होगी। शुभ मुहूर्त में सायं 06:22 से 08:53 के बीच रहेगा। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 06:20 से शुरू होगा। सूतक काल में शुभ कार्य हवन, पूजा-पाठ नहीं किया जा सकता है। चंद्र ग्रहण दोपहर 03:20 से सायं 06:47 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन

पंडित प्रवीन शास्त्री ने बताया कि होलाष्टक के दिनों नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए होलाष्टक के बाद ही शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं। चंद्र ग्रहण और होली के लिए चार मार्च को दान करना अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। इसी दिन होली मनाई जाएगी। होली के दिन ही शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ, हवन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed