फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hockey's magician was remembered, players sweated it out on the field

Panipat News: हॉकी के जादूगर को किया याद, मैदान पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hockey's magician was remembered, players sweated it out on the field
खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व अन्य। संवाद - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल उत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। आर्य गर्ल्स स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। पहले दिन हॉकी का मैत्रीपूर्ण मैच कराया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अंडर-17 और अंडर 14 की हॉकी टीमों के बीच में मैच कराया। इसमें अंडर-14 की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने उपायुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी करनी चाहिए। सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में छात्राओं ने योग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेल भावना, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला दिन है। जो युवाओं को संदेश देता है कि स्वस्थ जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए खेलों का महत्व अत्यधिक है। ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और खेल संस्थानों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एसडीएम मनदीप ने हॉकी के खिलाड़ियों का मैच से पूर्ण परिचय लिया। प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने स्कूल की हॉकी टीम के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed