फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HIV positive infected youth created ruckus in the hospital

Panipat News: एचआईवी पॉजिटिव संक्रमित युवक ने अस्पताल में किया हुड़दंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
HIV positive infected youth created ruckus in the hospital
पानीपत। एचआईवी पॉजिटिव एक युवक ने जिला नागरिक अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। वह अपने खून की संक्रमित सुई लेकर स्टाफ नर्सों के पीछे दौड़ पड़ा। युवक शहर के नूरवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा उपेक्षित होने के बाद युवक मानसिक रूप से भी परेशान है। युवक ने डॉक्टर को भी सिरिंज मारने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने युवक को काफी मशक्कत के बाद पकड़कर लेटाया। डॉक्टरों ने उसे समझाया तो वह रोने लगा और आपबीती सुनाई। वह आश्वासन के बाद कुछ शांत हुआ। घटना मंगलवार रात की है। दरअसल नूरवाला का 22 साल का युवक चिकन कॉर्नर चलाता था। उसके पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले युवक की तबीयत बिगड़ी तो उसने नागरिक अस्पताल में अपनी जांच कराई। वह इसमें एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। उसने खुद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से अपना छह माह तक इलाज कराया। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। माता-पिता ने उसे घर से निकालकर संपत्ति से बेदखल कर दिया। युवक फुटपाथ पर सो कर अपना जीवन व्यतीत करने लगा। उसको समाज की उपेक्षा का सामना करना पड़ा। युवक उसको एड्स रोगी बोलकर चिढ़ाने लगे। उसको इसी झगड़े में चार माह जेल में भी रहना पड़ा। अब वो एक माह पहले से बाहर आया था।
विज्ञापन

मंगलवार को उसके सौतेले पिता ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। युवक रोते हुए इलाज कराने नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने उसे बेड पर लेटा दिया। वो समाज की उपेक्षा पर चिल्ला चिल्लाकर रो रहा था। उसने मिनी ऑपरेशन थियेटर में जाकर सिरिंज उठाई और अपनी बाजू में मारी। फिर इस सिरिंज को लेकर वो स्टाफ नर्सों व कर्मचारियों के पीछे दौड़ा। स्टाफ नर्स कमरे में घुस गई कर्मचारी बर्न वार्ड की और भाग गए। युवक ने यहां जमकर हुड़दंग मचाया। सुरक्षाकर्मियों ने उसको किसी तरह से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे रोगियों की न करें उपेक्षा - डॉ. सुखदीप
युवक मंगलवार की रात को इलाज कराने नागरिक अस्पताल में आया था। वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका है। उसकी पारिवारिक समस्याएं भी हैं। युवक ने कई कर्मियों को सिरिंज माने का प्रयास किया है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।समाज से डॉक्टरों की ओर से ये ही अपील है कि वो ऐसे रोगियों की उपेक्षा न करें। ये भी हमारे समाज का हिस्सा हैं।

डॉ. सुखदीप कौर, इमरजेंसी मेडिसिन फिजियशन एवं प्रभारी इमरजेंसी वार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed