{"_id":"68c86c534b1f53311e01872a","slug":"hindi-teacher-rajni-received-teacher-honor-panipat-news-c-18-1-knl1006-739359-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हिंदी शिक्षिका रजनी को मिला शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हिंदी शिक्षिका रजनी को मिला शिक्षक सम्मान
Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
समालखा (वि)। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल समालखा के लिए 13 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। विद्यालय की मिडिल को-ऑर्डिनेटर और हिंदी विभागाध्यक्ष रजनी को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मधुबन प्रकाशन और हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हिंदी शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल रजनी के व्यक्तिगत प्रयासों का प्रमाण है, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए भी गर्व का क्षण है। इस अवसर पर देश के 22 राज्यों से आए लगभग 200 शिक्षकों ने भाषा शिक्षा के प्रसार पर अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि सिंह (आईएएस), डॉ. चाँद किरण सलूजा (भाषा विशेषज्ञ), डॉ. सुरेश पंत (भाषाविद), डॉ. योगिता भाटिया (प्रकाशन प्रबंधक, मधुबन एजुकेशनल बुक्स) जैसे गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों, प्रिंसिपल डॉक्टर अजीत भारद्वाज, एचएम जीवन ज्योति, सीनियर को-ऑर्डिनेटर एम के झा और अध्यापकगण ने रजनी को बधाई दीं। प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान हमारे विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता और हिंदी भाषा के विकास का भी प्रमाण है। प्रिंसिपल डॉ. अजीत भारद्वाज ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।