फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   himanchal, pradesh, governor, students, complane

हिमाचल के गवर्नर को छात्राओं ने दी शिकायत

Sun, 26 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 26 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
himanchal, pradesh, governor, students, complane
पानीपत - फोटो : पानीपत
समालखा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. आचार्य देवव्रत को समालखा के गांव आट्टा में पहुंचने पर कई छात्राओं ने शिकायत देकर बसों में छेड़खानी होने और उस मामले में शिकायत देने पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल ने छात्राओं को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। राज्यपाल डॉ. आचार्य देवव्रत रविवार को गांव आट्टा में चल रहे तीन दिवसीय आर्य समाज के 38वें वार्षिक उत्सव के समापन के अवसर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को संस्कारवान बनाने में और बढ़ रही बुराइयों को रोकने में आर्य समाज की भूमिका रही है। आत्मा और मन के लिए अच्छे सत्संग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का कार्यक्षेत्र हरियाणा व पंजाब में भी था और उन्होंने इन दो प्रदेशों में सबसे ज्यादा कार्य किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने का काम भी आर्य समाज ने ही किया हैं। लड़कियों की सबसे पहली पाठशाला आर्य समाज द्वारा खोली गई। जिसमें सर्वप्रथम तीन लड़कियों ने प्रवेश लिया था। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या का एक प्रमुख कारण दहेज प्रथा है, इसलिए इस सामाजिक बुराई पर रोक लगाना आवश्यक है। संस्कार की मानव की पूंजी होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. नायब सिंह आर्य, आचार्य आजाद, योगेंद्र शास्त्री, राजेश आर्य, सत्यभूषण आर्य, रणबीर आर्य, आनंद प्रकाश आर्य, भीम सिंह, मास्टर दलीप सिंह और ओमदत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed