{"_id":"6a19e46e6b353a10e608f0d4","slug":"high-voltage-wires-fell-into-a-pond-electrocuting-three-buffaloes-one-seriously-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158083-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाई वोल्टेज के तार तालाब में गिरे, करंट लगने से तीन भैंस की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाई वोल्टेज के तार तालाब में गिरे, करंट लगने से तीन भैंस की मौत, एक गंभीर
Sat, 30 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
नांगल खेड़ी गांव में ग्रामीणों से बात करते थाना प्रभारी सुभाष। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। नांगलखेड़ी गांव में बिजली निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। गांव के तालाब के ऊपर से गुजर रही 33केवी की लाइन के तार टूटकर तालाब में गिरने से करंट लगने पर तीन भैंस की मौत हो गई और एक गंभीर है। ग्रामीणों ने तालाब पर जमकर हंगामा किया। शिक्षा मंत्री के निजी सचिव देवेंद्र सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी सुभाष के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
नांगलखेड़ी गांव के सतबीर ने बताया कि गांव के तालाब के ऊपर से 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। इसका तार टूट कर खंभे के एंगल पर गिर गया है। इससे तालाब में करंट आ गया। करंट लगने से उनकी तीन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर है। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निजी सचिव देवेंद्र, थाना पुलिस सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष, बिजली निगम के जेई, लाइनमैन व पशु चिकित्सक पहुंचे। ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया और बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब के ऊपर से 33केवी की तार जा रही हैं। ग्रामीण इसको हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं। बिजली निगम ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। थाना पुलिस सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।