{"_id":"697bc0598d160766dc0fe4ed","slug":"high-bids-for-small-shops-in-sector-25-shop-worth-rs-8-lakh-sold-for-rs-82-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151389-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टर-25 की छोटी दुकानों की ऊंची बोली, आठ लाख की दुकान 82 लाख में बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टर-25 की छोटी दुकानों की ऊंची बोली, आठ लाख की दुकान 82 लाख में बिकी
Fri, 30 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की सेक्टर-25 स्थित नौ गज की छोटी दुकानों की ऊंची बोली लगी। आठ लाख न्यूनतम मूल्य की दुकान 82 लाख तक पहुंची है। इसमें 30 बूथों की बोली की। बाकी 17 बूथों की बोली आगे करने का फैसला लिया, वहीं एचएसवीपी सेक्टर-18 में टोल प्लाजा के नजदीक जीटी रोड के साथ खाली जमीन पर मार्केट काटने की तैयारी में हैं।
एचएसवीपी ने वीरवार को सेक्टर-25 में जिमखाना के सामने मार्केट कॉम्प्लेक्स में नौ-नै वर्गगज के 30 बूथाें में छाेटी दुकानों की बाेली की। यह बोली ऑनलाइन की गई। एक दुकान का न्यूनतम मूल्य आठ लाख रुपये तय किया था। लोगों ने 82 लाख रुपये तक बोली की। बाकी 17 बूथाें की बाेली नहीं की गई। इनकी बोली आगे की जाएगी। एचएसवीपी सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के सामने दुकान बना रहा है। इन दुकानों का मुंह पूर्व दिशा में है। ऐसे में लोग दुकानों के लिए लगातार आगे आ रहे हैं।
सर्वर बार-बार हो रहा था बंद
एचएसवीपी ने दुकानों की बोली बुधवार को तय की थी। सर्वर बंद होने से बोली ठीक से नहीं चल पा रही थी, इसके बाद वीरवार को बोली कराई गई, इसमें लोग बढ़-चढ़कर आगे आए और दुकान लेने के लिए बोली लगाई।