फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Helping Youth Society launched a campaign to motivate youth on social media after getting vaccinated

वैक्सीन लगवाओं साथ में दो गज की दूरी भी बनाओ,अपने परिवार को कोरोना से बचाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Helping Youth Society launched a campaign to motivate youth on social media after getting vaccinated
हेल्पिंग यूथ सोसायटी के सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद युवाओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है। युवाओं के वैक्सीनेशन के पहले दिन सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए कैंप में हेल्पिंग यूथ सोसायटी के चार सदस्यों ने वैक्सीन लगवाई
विज्ञापन

सदस्यों का कहना है कि जिले के युवाओं को वैक्सीन के लिए जागरूक करने के मकसद से उन्होंने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा है। अपने वैक्सीनेशन के बारे में युवाओं को बताया, जिससे जिले के अन्य युवा भी वैक्सीनेशन कराने के आगे आएं। वैक्सीनेशन कराकर कोविड के हमले से अपने आप को सुरक्षित करें। सोसायटी के प्रधान प्रवीन वर्मा ने बताया कि सोसायटी जरूरतमंद मरीजों को प्लाज्मा और ऑक्सीजन मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन सबसे जरूरी : हनी ढींगड़ा
कोरोना महामारी से बचाव करने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। मैंने वैक्सीन लगवा ली है, ताकि कोरोना महामारी से बचा रहूं। संस्था युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन : मोनिका भटला
सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। हम एक साल से वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे कि कब वैक्सीन आएगी। अब वैक्सीन आ गई तो लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। अफवाहों में आने के बजाय वैक्सीनेशन करवाएं।
अब युवाओं को भी वैक्सीन लगवाने का मिला मौका : राहुल तायल
अब युवाओं को भी वैक्सीन लगवाने का मौका मिला है। इस मौका का फायदा उठाना चाहिए। वैक्सीन के बारे में चल रहीं अफवाहों में न आकर युवाओं को जागरूक होकर वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए।

हर युवा अपने वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर लगवाए वैक्सीन : प्रवीन वर्मा
हेल्पिंग यूथ सोसायटी के प्रधान प्रवीन वर्मा ने कहा कि हमारी संस्था के सदस्यों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं महामारी के समय में हमारी संस्था दिन रात लोगों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed