{"_id":"00b278bd50817cd5e9c6c91d130e1547","slug":"heavy-rain-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश, शोरूम और दो मकान गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश, शोरूम और दो मकान गिरे
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, वहीं बारिश से मॉडल टाउन रामलाल चौक स्थित दोमंजिला एक शोरूम ढह गया और बलाना गांव में दो मकान गिरने से दंपति समेत चार लोग घायल हो गए।
वहीं एनएफएल विकास नगर दीवार का बड़ा हिस्सा गिर गया। शोरूम के मलबे के नीचे एक कार दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार होने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को जिले में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अगले 48 घंटो तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।
रविवार को बारिश दोपहर के वक्त आफत बनकर बरसी। मॉडल टाउन रामलाल चौक स्थित बॉडी केयर का दोमंजिला एक शोरूम गिर गया। शोरूम का मलबा नीचे खड़ी एक दूसरे दुकानदार की कार पर गिर गया और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के दौरान प्रशासनिक व विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। स्थानीय लोग काफी देर तक संपर्क करते रहे। इसके बाद एसडीएम पानीपत सुभाष श्योराण व जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन राजेंद्र जांगड़ा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
तीन जिलों का डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर चल रहा था
इंद्रजीत चावला ने बताया कि उसका मॉडल टाउन में बॉडी केयर नाम से शोरूम है और यहां पर पानीपत के अलावा सोनीपत व करनाल का डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर भी है। उन्होंने बताया कि दोमंजिला शोरूम रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे धड़ाम के साथ गिर गया। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। इस हादसे से एक से डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बेसमेंट की खुदाई में बारिश का पानी जमा होना कारण
लोगों का कहना है कि शोरूम गिरने का बड़ा कारण साथ लगती निर्माणाधीन दुकान है। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा दुकान का बेसमेंट गहरा कर दिया गया। कई दुकानदारों ने भी इस आपत्ति जताई थी, लेकिन ठेकेदार प्रभावी होने के कारण कुछ भी नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि बारिश का पानी बेसमेंट में जमा हो गया और साथ लगते शोरूम की दीवार पानी पहुंचने से धड़ाम के साथ गिर गई।
चार माह पहले नरेंद्र लेकर आया था नई कार
विराट नगर निवासी नरेंद्र चार माह पहले ही नई स्वीफ्ट कार लेकर आया था। उसकी शोरूम के सामने दावत द ट्रीट नाम से ब्रेकरी की दुकान है। वह रविवार को दुकान पर आया था और शोरूम के पास खाली जगह देखकर गाड़ी खड़ी कर दी। वह दुकान में जाकर अपना काम करने लगा। दोपहर के वक्त शोरूम का मलबा कार पर आकर गिर गया। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
अधिकारी पहुंचे तो तमाशबीन बनकर देखने लगे
शोरूम गिरने की सूचना देने के कई घंटे बाद तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जबकि प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण के कई दिन से दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों में रोष दिखा। वहीं कुछ अधिकारी बार-बार सूचना देने के बाद पहुंचे, लेकिन वे सामने आने के बजाय तमाशबीन बनकर देखने लगे।
शहर में बाढ़ जैसे हालात
दो दिन की बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जीटी रोड पर शहर के अंदर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। इसके अलावा शहर की प्रमुख सड़कों व कॉलोनी की गलियों दरियां बन गईं। कार व दोपहिया वाहन भी पानी से नहीं निकल सके। लोग शहर की सड़कों से अपने वाहनों को घसीटते व धक्का लगाकर ले गए। बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया और बसें भी अंदर नहीं जा सकी।जीटी रोड पर बाहर भी पानी जमा रहा।
कड़ी मशक्कत के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला
इसराना। गांव बलावा में तेज बारिश के चलते दो सगे भाइयों के दो मकान गिर गए जिसमें एक भाई का लड़का व पुत्रवधू समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया। हादसा रविवार को दोपहर बाद का है। बलाना गांव में दो सगे भाइयों सुखपाल व लहणा का मकान गिर गया। लहणा का मकान गिरने से उसका लड़का महेंद्र, महेंद्र की पत्नी कविता व उसका ढाई साल का लड़का आशु व आठ साल की खुशी घायल हो गई। वहीं सुखपाल का मकान गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
एनएफएल की दीवार का बड़ा हिस्सा गिरा
एनएफएल की विकास नगर के साथ लगती दीवार का बड़ा हिस्सा पानी के बहाव के चलते गिर गया। पूरा पानी एनएफएल में घुस गया। पानी के तेज बहाव के चलते दीवार का मलबा नहीं हटाया जा सका।
खेतों में खड़ी धान की फसल लहलहा उठी
जिले के समालखा ब्लॉक में सबसे अधिक बारिश, जिले में धान रोपाई कार्य 80 प्रतिशत से अधिक
पानीपत। आषाढ़ मास की झड़ी खेतों में खड़ी धान से लेकर गन्ना और सब्जी तक की तमाम फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। दो दिन से लगातार जारी बारिश के चलते धान की फसल लहलहा उठी है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विशेषज्ञों अनुसार जिले के समालखा ब्लॉक में सबसे अधिक 78 एमएम बारिश दर्ज की गई। बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान से किसान मायूस थे। बाद में जब मौसम विभाग ने यह कहा कि इस बार मानसून कमजोर रहेगी तो किसानों की मायूसी और बढ़ गई थी, लेकिन अब हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। कृषि विज्ञान केंद ऊझा के विशेषज्ञ डॉ. आजाद सिंह दहिया का कहना है कि सावन की झड़ी से पानीपत में धान का रकबा बढ़ने की उम्मीद है। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि कमजोर मानसून के कारण धान का रकबा इस बार 70 हजार हेक्टेयर मुश्किल पहुंच पाएगा। लगातार बारिश के चलते 80 प्रतिशत से अधिक धान की रोपाई कार्य हो चुका है।
ब्लॉक अनुसार बारिश दर्ज
समालखा 78 एमएम
पानीपत 74 एमएम
इसराना 72 एमएम
बापौली 56 एमएम