फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   heavy Rain, panipat, haryana, panipat, haryana

90 मिनट मे 117 एमएम बारिश, सारे दावे डूबे

Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
heavy Rain, panipat, haryana, panipat, haryana
बारिश - फोटो : पानीपत
पानीपत। डीसी साहब! आप ने बारिश के पानी की निकासी के प्रबंध करने के लिए तीन का समय दिया था, पर यहां तो तीन महीने बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था ठप है। वीरवार अल सुबह डेढ़ घंटे में मात्र 117 एमएम बारिश होने पर जीटी रोड समेत पूरा शहर जलमग्न हो गया। पॉश एरिया मॉडल टाउन की सड़कों से भी पूरा दिन बारिश का पानी नहीं निकल सका। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने जिले में चार्ज संभालने के बाद नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा और दूसरे विभागों के अधिकारियों के साथ बारिश के पानी की निकासी के प्रबंध जांचे थे। उन्होंने सभी को तीन दिन में निकासी के पुख्ता प्रबंध कर रिपोर्ट पेश करने को कहा था। कई विभागों ने इसकी रिपोर्ट भी पेश कर दी। लेकिन, सावन माह की हर बारिश के साथ ही वीरवार अल सुबह हुई तेज बारिश ने सारे दावों की पोल फिर से खोल दी। कई जगह मकानों तक में पानी घुस गया। बारिश के कारण शहर के कई स्कूलों छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन


शिवाजी स्टेडियम में नहीं हुई रिहर्सल
तेज बारिश होने से वीरवार को शिवाजी स्टेडियम में जलमग्न हो गया। स्टेडियम की बाहर सड़क पर भी पानी जमा हो गया, जो पूरे दिन नहीं निकल सका। शिवाजी स्टेडियम में ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय समारोह होना है। इसकी स्टेडियम में रिहर्सल चल रही है। वीरवार सुबह बारिश होने के कारण यह रिहर्सल नहीं हो सकी। स्कूली बच्चों को समझाकर घर भेज दिया गया। साथ ही उनको शुक्रवार की रिहर्सल भी सूचना मिलने के बाद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईलार्क रोड पर भरा पानी, कार हुई बंद
पानी निकासी न होने के कारण स्काईलार्क रोड पर करीब दो फीट तक पानी भर गया। बीच रोड में कार तक बंद हो गई। इस कारण लोगों को धक्का लगना पड़ा। इस रोड पर लोधी पार्क के पास सबसे ज्यादा समस्या रही।

घुटनों तक भरा पानी, कैसे निकले घर से
तहसील कैंप में बारिश के चलते घुटनों तक पानी जमा हो गया। इस कारण लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया। कई बाइक भी बीच रोड पर बंद हो गई। ऐसे लोगों को धक्का देकर अपने दोपहिया को बाहर निकाला।

बस स्टैंड बना तालाब
पानी निकासी न होने के चलते बस स्टैंड तालाब बन गया। इससे यात्रियों को भी दिक्कत हुई। कई बस चालक तो पानी के कारण बस को स्टैंड के अंदर ही नहीं ले गए। इसके चलते जीटी रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही।

दुकानों तक पानी, नहीं पहुंचे ग्राहक
शहर के इंसार बाजार और एसडी कॉलेज मार्केट में दुकानों तक पानी पहुंच गया। सुबह की बारिश बंद होने के बाद खुले बाजार में पानी के कारण नाममात्र के ही ग्राहक पहुंचे। इससे दुकानदार मायूस हो गए। लालबत्ती बाजार में पानी की निकासी न होने के कारण दो फीट तक पानी जमा हो गया। इस वजह से नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस गया।

मॉडल टाउन बना तालाब
पानी की निकासी न होने के कारण मॉडल टाउन में जगह-जगह पानी जमा हो गया। मुख्य चौक चौराहों और शिवाजी स्टेडियम रोड पर घुटनों तक पानी भरा रहा। इस कारण वाहन चालकों और पैदल जाने वाले लोगों को परेशानी हुई है।


वर्जन
शहर में पानी निकासी व्यवस्था को लेकर हम गंभीर हैं। शहर में नालों की सफाई करवाई गई है। यदि कहीं परेशानी है, तो समाधान कराया जाएगा।
वीना हुड्डा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।

वर्जन
सुबह करीब 117 एमएम बारिश दर्ज की गई। इतनी अधिक बारिश के बाद एक साथ पानी की निकासी संभव नहीं है। बारिश का पानी कुछ ही घंटों में उतर गया। नगर निगम और दूसरे विभागों की टीम ने थमे पानी को भी निकाल दिया है। सभी विभागों को इसको लेकर हिदायत दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। यहां पर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed