फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heat wave scorches, no respite even in coming days

Panipat News: लू ने झुलसाया, आने वाले दिनों में भी राहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Heat wave scorches, no respite even in coming days
पानीपत। प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लगातार तीसरे दिन दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात का तापमान एक डिग्री बढ़ गया है। रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे से शाम तक लू चलने से लोगों का सड़कों पर निकलना मुुश्किल हो गया है। डॉक्टर दिन में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। डायरियां के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रात का तापमान भी 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


भयंकर गर्मी के कारण जिला नागरिक अस्पताल में गर्मी के कारण ओपीडी 1800 से अधिक पहुंच चुकी है। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार, डायरिया के हैं। गर्भवतियों को डॉक्टरों की ओर से अधिक से अधिक पानी पीने व हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। 15 जून शनिवार से चार दिन तक तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बने हैं लेकिन इसका अधिकतम या न्यूनतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि तीन दिनों तक तेज गर्म हवा चलेंगी और हवा की गति भी 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रुख हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर हो गया है। साथ ही साथ सुबह से शाम तक सूर्य की आग उगलने वाली किरण भी अपने रंग दिखा रही है। साथ ही कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं हो रही है। केवल एक अति कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है, जिसकी वजह से कहीं कहीं छिटपुट बादलवाही भी देखने को मिल रही है। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तथा गर्मी और लूं अपने तेवरों को और प्रचंड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed