फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heat and humidity increased trouble, chances of rain today

Panipat News: गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसार

Fri, 25 Jul 2025 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 25 Jul 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity increased trouble, chances of rain today
पानीपत। सावन महीने में लगातार बूंदाबांदी से जहां तापमान में कमी रही थी। वहीं वीरवार को मध्यम धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। दिनभर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पानीपत बुधवार को नौ एमएम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं वीरवार सुबह मध्यम धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर बाद लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। इसराना निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि सावन का आधा माह बीत चुका है और मौसम लगातार खुशनुमा हो रहा है। हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बिजली के अघोषित कटों ने लोगों को परेशान कर दिया है। किसान फसलों के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ताकि धान की फसल में सिंचाई न करनी पड़े। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed