{"_id":"631f95637040504c357fa25e","slug":"hearing-the-complaint-of-the-helpless-father-the-dc-resolved-immediately-panipat-news-knl12093883","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाचार पिता की फरियाद सुन डीसी ने किया तुरंत समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाचार पिता की फरियाद सुन डीसी ने किया तुरंत समाधान
विज्ञापन
उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को उनके कार्यालय में आए एक लाचार पिता की फरियाद सुनकर पिता की फरियाद डीसी रेवाड़ी को पहुंचाई। उपायुक्त ने डीसी रेवाड़ी को फोन पर अनुरोध करते हुए उन्होंने लाचार पिता की समस्या का हल करने के लिए भी कहा। जिस पर डीसी रेवाड़ी ने मंगलवार को लाचार पिता को रेवाड़ी बुलाकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
हुआ यूं कि उपायुक्त सुशील सारवान सोमवार को अपने कार्यालय में किसानों से मिल उनके साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच धनसौली के सुरेश शर्मा नम आंखों से अपनी फरियाद लेकर उनसे मिलने पहुंचे। उपायुक्त ने उनकी नम आंखों को देखकर तुरंत उसे बैठक में ही मिलने के लिए बुलाया और उनके लिखे गए प्रार्थना पत्र को देखा। जिसमें फरियादी पिता सुरेश शर्मा ने लिखा था कि उनकी बेटी रेवाड़ी में पढ़ती है। जहां पर उसे होस्टल भी अलॉट किया गया था। उसकी लड़की 11वीं की मेडिकल की छात्रा है। किसी जानकार ने बताया कि उसकी लड़की बीमार है और उसकी लड़की ने यह संदेश अपने घर वालों को देने के लिए कहा है, लेकिन स्कूल प्रबंधन उसे अपनी लड़की से मिलने नहीं रहा है। जिससे वे करीब एक महीने से परेशान हैं। इसको लेकर वह वहां के जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारियों से भी मिल चुका है।
इस पर तुरंत उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए डीसी रेवाड़ी को फोन कर अनुरोध किया। उनसे कहा कि इनकी समस्या का समाधान करवाया जाए। सुरेश शर्मा को डीसी रेवाड़ी ने मंगलवार को प्रात: मिलने का समय दिया है।