फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hearing on thermal will now be held on January 18

थर्मल पर अब सुनवाई 18 जनवरी को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hearing on thermal will now be held on January 18
पानीपत। क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने के आरोपों में घिरे पानीपत थर्मल पावर प्लांट की मुश्किलें बढ़ रही है। थर्मल पर लगे इन आरोपों पर एनजीटी सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एनजीटी ने मामले की सुनवाई के लिए आखिरी तारीख 18 जनवरी तय की है।
विज्ञापन

एनजीटी कोर्ट में शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व थर्मल के वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। सीपीसीबी की रिपोर्ट अधूरी थी, क्योंकि भूजल, फसलों के, मिट्टी के व हवा के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। ये सैंपल थर्मल के आसपास के क्षेत्रों से लिए गए थे। इन सैंपल की रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि पर्यावरण को थर्मल से कितना नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सीपीसीबी ने भी एनजीटी कोर्ट से समय मांगा था। सीपीसीबी ने स्वास्थ्य विभाग से ये रिपोर्ट मांगी है कि स्वास्थ्य केंद्रों में किस प्रकार के कितने रोगी आ रहे हैं। गांव सुताना, जाटल, खुखराना गांव व थर्मल कॉलोनी के एलर्जी, चर्म रोग, कैंसर व आंखों की बीमारी के मरीजों का डेटा लिया जा रहा है। ये डेटा एनजीटी कोर्ट में 18 जनवरी को पेश किया जाएगा। 18 जनवरी को सुनवाई के बाद एनजीटी थर्मल पर बड़ा फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसीबी तैयार कर रही मामले की रिपोर्ट
थर्मल के मामले की रिपोर्ट सीपीसीबी तैयार कर रही है। शुक्रवार को इस मामले की एनजीटी कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के बाद मामले में अगली तारीख 18 जनवरी तय की गई है। एनजीटी के जो भी निर्देश होंगे उनके अनुसार काम किए जाएंगे।
कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय ऑफिसर, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed