फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health department will search for sugar, TB and high blood pressure patients

Panipat News: शुगर, टीबी, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खोजेगा स्वास्थ्य विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Health department will search for sugar, TB and high blood pressure patients
पानीपत। पानीपत में लगातार टीबी, शुगर, ह्दय रोग व बीपी का खतरा बढ़ रहा है। इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में विशेष शिविर लगाकर रोगियों को चिह्नित करने की योजना तैयार कर रहा है। अब पूरे जिले में डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर जांच शिविर लगाएंगे। रोगियों को चिह्नित कर उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य चार लाख पुरुष, तीन लाख महिलाओं व लगभग दो लाख बच्चों तक पहुंचने का है। इन शिविर की नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग को बनाया गया है। पूरे जिले में 300 से अधिक शिविर लगेंगे। चिकित्सकों के अनुसार जिले में तीन लाख से अधिक लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं। हर चौथे व्यक्ति को ह्दय संबंधित परेशानी है। जिला नागरिक अस्पताल में ही पिछले नौ माह में 300 से अधिक ह्दय रोगी आ चुके हैं। हर तीसरा व्यक्ति बीपी का मरीज है। प्रदूषण के कारण कैंसर के रोगी भी एकाएक बढ़े हैं। टीबी के बढ़ रहे मरीजों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है 2024 में टीबी के नए 5100 मरीज मिले हैं। टीबी के रोगियों के मिलने की रफ्तार पहले से काफी तेज है। हर माह टीबी से नौ लोगों की मौत हो जाती है। 2024 में 70 लोगों की टीबी से मौत हुई है। पानीपत के बड़ौली गांव स्थित एक निजी कैंसर मेडिकल कॉलेज में हर माह औसतन 50 लोगों की कीमो होती है। इतने बड़े स्तर पर बढ़ रही बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह विशेष शिविर लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन




वर्जन-



डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे। इसमें सभी बीमारियों की जांच होगी। जांच के बाद मिलने वाले मरीजों का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज होगा। बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए यह शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed