फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health department will buy medicines for Jan Aushadhi Kendra

Panipat News: जन औषधि केंद्र के लिए दवा खरीदेगा स्वास्थ्य विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Health department will buy medicines for Jan Aushadhi Kendra
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग अब जिला नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दवा खरीदेगा। फार्मासिस्ट दवाओं का ऑर्डर तैयार कर रहे हैं। केंद्र का प्रभारी नौल्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट राकेश कुमार को बनाया गया है। पहले लगभग दो लाख रुपये की दवा खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर केंद्र खुलेगा। रोगियों को यहां कम दाम पर दवाइयां मिलेगी। मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेगी। फिलहाल रोगियों को जो दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है वह दवा बाहर से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती है। जन औषधि केंद्र में दवाओं के दाम बाहर की अपेक्षा 70 प्रतिशत तक कम होंगे। बाहर मेडिकल स्टोर प र शुगर की अमरियल एम-वन की 15 टेबलेट निजी मेडिकल पर 136 रुपये की मिलती हैं, लेकिन औषधि केंद्र पर यह सिर्फ 10 रुपये में दी जाएगी । ऐसे ही सभी बीमारियों के दाम काफी कम होंगे। इस जन औषधि केंद्र का संचालन जिला अस्पताल प्रबंधन की देखरेख में किया जाएगा। जन औषधि केंद्र पर 300 से ज्यादा प्रकार की दवाइयां मरीजों को सस्ते दाम पर दी जाएगी। जन औषधि केंद्र के लिए 15 दिन पहले लाइसेंस मिल चुका है।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लाक में 14 जून 2019 को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। तत्कालीन एसडीएम वीना हुड्डा ने इसका शुभारंभ किया था। जिला रेडक्रॉस सोसायटी इसका संचालन कर रही थी। कुछ समय तक केंद्र चला और फिर डीजी हेल्थ ने इसे अस्पताल परिसर से बाहर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। पत्र में कहा गया था कि किसी संस्था को अस्पताल परिसर में स्थान नहीं दिया जा सकता है। 2022 में नागरिक अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक जून 2019 से 2022 तक 1.90 लाख मरीजों ने केंद्र से सस्ते दाम पर जेनेरिक दवा खरीदी। रोजाना करीब 500 लोग इस केंद्र से दवा आदि सामान खरीदने आते थे।



वर्जन-



डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में जल्द प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए लाइसेंस मिल चुका है। इसका मरीजों को काफी लाभ होगा। यहां दवाएं काफी सस्ती मिलेगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। अब जल्द दवा खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed