फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health department helpless in front of crowd at vaccination center, breaking rules of social distancing

वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ के आगे बेबस स्वास्थ्य विभाग, सोशल डिस्टेंसिंग के टूट रहे नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Health department helpless in front of crowd at vaccination center, breaking rules of social distancing
जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम हुआ है और कोरोना के केस में एकाएक कमी आई है, वैसे ही प्रशासन और लोगों ने कोविड के नियमों में लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। सबसे अधिक लापरवाही सिविल अस्पताल में बरती जा रही है। सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक, कोरोना सैंपलिंग सेंटर व वैक्सीनेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर पर जुट रही लोगों की भीड़ के सामने स्वास्थ्य विभाग भी बेबस है। बुजुर्ग व महिलाएं घंटों तक लाइन में लगी रहती हैं, लेकिन दो से तीन घंटे में वैक्सीनेशन के लिए नंबर आ रहा है। इसको लेकर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। मंगलवार को लोगों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि डॉक्टर धीमी गति से काम करते हैं। इसलिए लाइन लंबी होती जाती है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए 550 लोग आए थे। इनमें से 400 को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

सुबह से लाइन में लगे हैं बीच में आकर लोग लगवा रहे हैं वैक्सीन : मीना
सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। लोग बीच में आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए पूरा दिन खराब करना पड़ता है। सरकार से अपील है वैक्सीनेशन के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

मीना, निवासी न्यू रमेश नगर
गर्मी में बेहाल, यहां कोई व्यवस्था नहीं : बबीता
गर्मी में सैकड़ों लोग वैक्सीनेशन के लिए लाइन में लगे हैं। गर्मी में बुरा हाल है। लोगों को गर्मी से बचाने के लिए विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। कई कई घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता, निवासी हरिसिंह कॉलोनी
ऐसे तो कोरोना और गंभीर होगा : शीला
सैकड़ों लोगों की एक स्थान पर भीड़ है। अब प्रशासन को कोविड के नियम नजर नहीं आते हैं। यहां इतनी भीड़ में कोरोना की स्थिति और भी अधिक गंभीर होगी। प्रशासन को यहां बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए।
शीला, निवासी कृष्णपुरा
यहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है : संतोष
घंटों इतनी भयंकर गर्मी में लोग लाइन में लगे हैं। विभाग ने यहां पानी की भी व्यवस्था नहीं की है। काफी लोग बिना मास्क के ही लाइन में लगे हैं, कोरोना यहां से फैल सकता है। उचित कदम उठाने चाहिए।

संतोष, निवासी देशराज कॉलोनी
पुरानी बिल्डिंग में ये सेंटर जल्द टूटना है। इसलिए यहां पर शेड की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। पीने के पानी की व्यवस्था हो चुकी है। लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
-डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed