फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   health, ayusman bharat yogna

सामुदायिक केद्रं और आयुषमान योजना से जुड़े अस्पतालों में भी बनवा सकते है गोल्डन कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
health, ayusman bharat yogna
अब आयुष्मान भारत योजना का पत्र मिलने के बाद पात्र अपने गांव के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व योजना से जुड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान पत्र मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूकता के अभाव में सिविल अस्पताल पहुंच जाते हैं और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते है। इससे उनको काफी परेशानी तो होती है। इसके अलावा समय भी व्यर्थ होता है
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए कई किलोमीटर दूर अलग- अलग गांव से आना पड़ता है। पानीपत के सिविल अस्पताल में अलग- अलग गांव से आने के बाद दिन भर लाइन में लगकर कार्ड बनने का इतंजार करना पड़ता है। जिससे कर्मचारियों को क्रास चेकिंग करने में भीड़ की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है कि उनके गांव के सामुदायिक केंद्र में भी बन सकते है।
विज्ञापन

राहत-
डेढ़ साल के बेटे को मिला सफल इलाज : यशपाल
उसके डेढ़ साल के बेटे पारस को दिमागी बुखार हो गया था। जिसके कारण पारस की स्थिति नाजुक हो गई थी, लेकिन उसके बेटे का नाम आयुष्मान पत्र में नहीं था। जिसके बाद उसने अपने बेटे का नाम जुड़वा कर गोल्डन कार्ड बनवाया। 3 दिन आईसीयू में रहने के बाद अब वह बिल्कुल ठीक है। आयुष्मान योजना के तहत पारस का इलाज निजी अस्पताल में अच्छे से हो पाया है। वो दिहाड़ी कर अपने परिवार को पाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशपाल निवासी ईदगाह कॉलोनी
परेशानी-
प्रेम का कहना है कि आयुष्मान कार्ड में प्रेम की जगह प्रेम सिंह आया हुआ है। इसे ठीक करवाने के लिए उसको कई चक्कर लगाने पड़ रहे है । आयुषमान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए उसको सौदापुर से रोज आना पड़ता है। इससे रोज उसकी दिहाड़ी खराब हो रही है। वो काफी परेशान है।
-प्रेम निवासी गांव सौदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed