Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He risked his life to reach home.

Panipat News: घर पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
He risked his life to reach home.
स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद
- बस और ट्रेन में सवार होने के लिए मारामारी, पैर रखने तक की नहीं मिली जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। त्योहारों पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर आम दिनों से 10 गुना अधिक यात्री नजर आए। प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों के अंदर तक पैर रखने की जगह नहीं थी। जैसे ही ट्रेन आई यात्री एक-दूसरे को पछाड़ कर ट्रेन में चढ़ने के लिए जूझते रहे। कई यात्रियों को अंदर जाने का मौका तक नहीं मिला। कई यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर खिड़की से लटक कर यात्रा की। यही हाल रोडवेज बस स्टैंड का भी नजर आया। यात्रियों को सफर करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पानीपत में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर काम करते हैं। जो दीपावली और छठ पूजा के लिए अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। दीपावली से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ आम दिनों से 10 गुना अधिक रही। आरक्षित कोच में सीट न मिलने के कारण ज्यादातर लोगों को मजबूरन सामान्य डिब्बे में यात्रा करनी पड़ी। इसके लिए सुबह से वह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। कुछ ट्रेन चार से पांच घंटे की देरी से आने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री लोकेश, रामप्रकाश और परमिंद्र ने बताया कि वह सुबह ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे उन्हें परेशानी हुई। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए रेलवे प्रशासन को जल्द समस्या को दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में नहीं मिली सीट
स्टेशन के बाद बसों का भी यही हाल नजर आया। परिवहन निगम ने त्योहार से पहले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई थी। लंबे रूट पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें निर्धारित करने के दावे किए थे। वहीं छोटे रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। लेकिन दीपावली से पहले निगम के दावे फेल साबित हो गए। बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों में भी यात्रियों को बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली।
वर्जन :


दिवाली पर त्योहार मनाने के लिए यात्री बड़ी संख्या में अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं जिससे ट्रेन में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। साथ ही आरक्षण सीटों की भी कई महीनों की वेटिंग चल रही है। ट्रेन ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य और लंबे रूट की ट्रेन की पासिंग के लिए समय पर नहीं पहुंच पा रही है।

- रमेश स्टेशन अधीक्षक


बसों में यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों की ओर से संबंधित तैयारियों को पहले ही पूरा कर लिया गया था। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। लोकल और लंबे रूट पर यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को चलाया गया है।


- विक्रम कंबोज, रोडवेज डिपो महाप्रबंधक

स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद

स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद

स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद

स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed