फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryanvi and Punjabi ragas resonated in the evening decorated with folk tunes

Panipat News: लोकधुनों से सजी शाम में गूंजे हरियाणवी और पंजाबी राग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi and Punjabi ragas resonated in the evening decorated with folk tunes
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आयोजित होने वाली साप्ताहिक संध्या में शिक्षक दिवस के अवसर पर सुरताल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शास्त्रीय वाद्य के माध्यम से कलाकारों ने विभिन्न रागों और लोकधुनों को प्रस्तुत किया। लोकधुनों से सजी शाम में कलाकारों ने हरियाणवी और पंजाबी राग की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सितार, तबले और बांसुरी की जुगलबंदी में संगीत की सरिता बहती नजर आई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अलग-अलग रागों और लोकधुनों को सुनाया। गणेश वंदना के बाद शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय, सूफी, भक्ति, कव्वाली तथा लोकधुनों का वादन किया। पंजाबी और हरियाणवी लोकधुनों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। पहली बार सितार, तबले और बांसुरी की जुगलबंदी में हरियाणवी लोकगीतों को श्रोता सुन रहे थे। कलाकारों की प्रस्तुति से माहौल को इतना संगीतमय बना दिया कि श्रोता भी तालियों के माध्यम से कलाकारों का साथ देते नजर आए।
विज्ञापन

मेरा नौ डांडी का बीजणा, मेरा दामण सिमादे ओ ननदी के बीरा जैसे गीतों को जब कलाकारों ने शास्त्रीय वाद्यों के साथ प्रस्तुत किया तो भरतमुनि रंगशाला में बैठे सभी कलाप्रेमियों ने कलाकारों की प्रशंसा की। लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में डॉ. प्रभजोत कौर और उनके साथियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीता। गायन में खुशदीप कौर व सलोनी ने साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यअतिथि विद्या भारती संस्कृति शिक्षण संस्थान के निदेशक सुधीर ने कहा कि संगीत जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है। संगीत के बिना जीवन अधूरा है। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा कला परिषद का ध्येय प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed