{"_id":"659c60e2397b11a410045496","slug":"haryanas-boys-jharkhands-girls-top-in-national-ringball-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11908-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नेशनल रिंगबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा के लड़के, झारखंड की लड़कियां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नेशनल रिंगबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा के लड़के, झारखंड की लड़कियां अव्वल
Tue, 09 Jan 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। शिगुल इंटरनेशनल स्पोर्टस स्कूल भलौर खेल मैदान में चली तीन दिवसीय 10 वीं सीनियर नेशनल रिंगबॉल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। इसमें झारखंड की लड़कियों की टीम प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय और पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों में हरियाणा की टीम प्रथम, झारखंड की टीम द्वितीय और उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। 0
मुख्यातिथि साउथ अफ्रीका के जॅान वॉन डीर बैर्ग, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रिंगबॉल फेडरेशन के राज्य सचिव प्रदीप गिरी, स्कूल एमडी सतीश धीमन, प्रिंसिपल रंजनी दूहन, सरपंच कुमारी श्वेता धीमान ने विजेता रही टीमों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी।
जॉन वॉन डीर बैर्ग ने कहा कि उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों का खेल में प्यार व कड़ी मेहनत से खेलते हुए देखने का अवसर मिला है। जो उन्हें काफी अच्छा लगा। रिंगबॉल फेडरेशन के राज्य सचिव प्रदीप गिरी ने कहा कि हमें खेल को आपसी प्रेम व भाई चारे से खेल की भावना से खेलना चाहिए। सरपंच कुमारी स्वेता धीमान ने कहा कि लड़कियां भी लड़कों की तरह हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़े और अपने माता-पिता व गांव, देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
बाॅडी बिल्डर यूएसए मेडलिस्ट प्रवीण नांदल ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। स्कूल एमडी सतीश धीमान ने युवाओं से हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आहावान किया। रिंगबॉल चैंपियनशिप के राज्य सचिव प्रदीप गिरी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विजेता पहलवान फरवरी में साउथ अफ्रीका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगे।