फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana wrestlers dominate wrestling

Panipat News: कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana wrestlers dominate wrestling
राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती अंडर-19 के चौथे दिन के मुकाबले में मंगलवार को लड़कियों ने 50 व 55 और लड़कों ने 74 व 79 किग्रा भार वर्ग में जीत के लिए पसीना बहाया। लड़कियों के 50 किग्रा में हरियाणा की रचना और 55 में मंजीत और लड़कों के 74 किग्रा में हरियाणा के निशांत व 79 किग्रा में राजस्थान के राहुल ने जीत दर्ज की।
मौके पर डीएसपी नवीन संधू, हिंद केसरी पहलवान नवीन मोर, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज व एईओ रविंद्र अंतिल मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों से परिचय लेकर कुश्ती शुरू कराई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम : लड़कियों के 50 किग्रा भार वर्ग में 22 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को हराया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराया। इसमें हरियाणा की रचना ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की आकांक्षा ने रजत और उत्तर प्रदेश की प्रतिमा और हिमाचल प्रदेश की सनिग्धा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। लड़कियों के 55 किग्रा भारवर्ग में 23 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में दिल्ली ने उत्तरप्रदेश और हरियाणा ने राजस्थान को हराया। फाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को हराया। इसमें हरियाणा की मंजीत ने स्वर्ण, दिल्ली की गायत्री ने रजत व महाराष्ट्र की हर्षदा गोपाल मसल और राजस्थान की दिव्या ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों के 74 किग्रा भारवर्ग में 24 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को और उत्तराखंड ने दिल्ली को हराया। फाइनल में हरियाणा ने उत्तराखंड को हराया। इसमें हरियाणा के निशांत ने स्वर्ण, उत्तराखंड के हिमांशु ने रजत और उत्तरप्रदेश के आशीष यादव और दिल्ली के राहुल ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के 79 किग्रा भारवर्ग में 22 टीमों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में दम  दिखाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed