Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Urban Development Authority does not know the real status of its land

Panipat News: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को नहीं पता अपनी जमीन की वास्तविक स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana Urban Development Authority does not know the real status of its land
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब अपनी भूमि की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में जुटा है। अब तक प्राधिकरण अपनी जमीन पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। संपदा अधिकारी ने सभी जेई को सेक्टरों में सर्वे करने का निर्देश दिया है। इसकी वीडियोग्राफी कर सीडी भी तैयार की जाएगी। सर्वे के बाद अवैध कब्जों की स्थिति साफ होगी। फिर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की रूपेरखा तैयार की जाएगी। प्राधिकरण के नौ सेक्टरों में अनुमानित 106 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे हैं। लगभग 150 प्लॉट पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्राधिकरण कोर्ट में केस लड़ रहा है।
विज्ञापन


अवैध कब्जों के कारण लक्ष्य पूरा नहीं -



2019 में एसएचवीपी के तत्कालीन मुख्य प्रशासक जी गणेशन ने सभी जिलों के प्राधिकरण को सरकारी भूमि बेचने के लिए लक्ष्य दिया था। सभी जिलों से राजस्व एकत्रित कर प्राधिकरण को आर्थिक तंगी से उबारना था। प्राधिकरण को 2021 तक एक हजार रुपये की भूमि बेचनी थी। अधिकतर भूमि पर कब्जे के कारण प्राधिकरण यह टारगेट पूरा नहीं कर पाया। प्राधिकरण लगभग 600 करोड़ की ही भूमि बेच पाया था।
विज्ञापन


रेत बजरी कारोबारियों का भी कब्जा-
सेक्टर 25 में तीन स्थानों पर रेत बजरी कारोबारियों का लगभग 10 एकड़ पर अवैध कब्जा है। यहां रेत बजरी लाकर डाला जाया है। हवा चलने पर रेत फैक्टरियों और रोड पर आती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। प्राधिकरण कई बार कार्रवाई कर यहां से ट्राॅली भी जब्त कर चुका है, लेकिन परेशानी अब भी जारी है। आवासीय कंपनियों ने भी सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में हुई थी सीडी गुम-
प्राधिकरण के पास सेक्टरों में पड़ी सरकारी भूमि की सही जानकारी नहीं है, क्योंकि 2016 में सेक्टरों की भूमि के सर्वे की वीडियोग्राफी की सीडी गुम हो गई थी। इस मामले में विभाग के पांच कर्मचारियों पर केस भी दर्ज हुआ था। इसलिए विभाग को ये जानने में दिक्कत आ रही है कि सरकार की कौन सी भूमि कहां पड़ी है। इस मामले के शिकायतकर्ता जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगेंद्र स्वामी लगाकर मुख्य प्रशासक को शिकायत भी दे रहे हैं।



जल्द सर्वे कर अवैध कब्जों पर करेंगे कार्रवाई


सभी सेक्टरों में प्राधिकरण की भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

- विजय राठी, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed