{"_id":"6706d4fa526367a095015343","slug":"haryana-uncle-stabbed-to-death-nephew-injured-dispute-over-trivial-matter-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सूआ घोंप चाचा को उतारा मौत के घाट, भतीजा घायल, मामूली बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सूआ घोंप चाचा को उतारा मौत के घाट, भतीजा घायल, मामूली बात पर हुआ था विवाद
Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST
सार
हरियाणा में गुड़ मंडी बाजार का मामला है। मामूली बात पर विवाद हुआ था, आरोपी पत्नी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन, मौके पर पहुंची पुलिस। मृतक भूषण का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पानीपत शहर के गुड़ मंडी बाजार में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने अपने ही पड़़ोसी की बर्फ तोड़ने वाला सूआ गोदकर हत्या कर दी। जबकि उसके भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद से आरोपी मौके से अपनी पत्नी के साथ फरार है। युवक तीन बच्चों का पिता था जबकि उसका भतीजा अभी गंभीर रूप से घायल है।
जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव जीटी रोड पर रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी। वे पुलिस के आश्वासन के बाद लौट गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना किला पुलिस को बुजुर्ग राजकुमार निवासी गुड़ मंडी बाजार धारीवाला चौक ने बताया कि मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे वह राम बरात देखकर अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते में वह गली के साइड के कोने में लघुशंका करने लगा। उसी समय सुनील उर्फ सोनू ने इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
लड़ाई झगड़े का शोर सुनकर उसका बेटा भूषण (40) और पोता अभिषेक मौके पर आए और उसे छुड़वाने लगे। आरोपी सुनील अपने घर से बर्फ तोड़ने वाला सूआ लेकर आया। उसने उसके बेटे भूषण और पोते अभिषेक पर सूए से हमला करना शुरू कर दिया। बवाल होता देख पड़ोसी एकजुट हो गए।
लोगों को एकजुट होते देख आरोपी सुनील अपनी पत्नी सिम्मी के साथ मौके से फरार हो गया। इसके बाद वे अपने बेटे भूषण और पोते अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टराें ने उसके बेटे भूषण को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालात गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जिसे उन्होंने इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखता था।
थाना किला प्रभारी महावीर ने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।