फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana team became champion in amateur kabaddi

Panipat News: एमेच्योर कबड्डी में हरियाणा की टीम बनी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana team became champion in amateur kabaddi
पानीपत। 21 से 24 मार्च तक महाराष्ट्र के अहमद नगर में आयोजित 70वीं पुरुष नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की पुरुष कबड्डी टीम राजेश नरवाल की अगुवाई में 22 साल बाद विजेता बनी है।
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नसीब जांघू ने बताया कि हरियाणा राज्य की पुरुष कबड्डी टीम ने क्वार्टर फाइनल में सर्विसेज की टीम को 30-27 से हराया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 38-37 से हराया व इंडियन रेलवे को फाइनल में 34-31 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम की इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने टीम के लिए बधाई संदेश देते हुए कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। वहीं पर धर्मबीर मलिक ने कहा कि टीम में गांव के भी कई खिलाड़ी हैं जिसने जिले की टीम की ओर से भाग लिया है। पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि एमच्योर कबड्डी एसोसिएशन खिलाड़ियों के लिए हमेशा तत्पर है। आने वाले समय में टीम वर्ल्ड लेवल पर खेलेगी। इस मौके पर चेयरमैन कुलदीप दलाल, कोषाध्यक्ष अनिल राठी, उपाध्यक्ष धरेंद्र मलिक, उपसचिव कुलदीप पहल, डिप्टी डायरेक्टर हरियाणा स्पोर्ट्स ने कोच नसीब जांघू को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक लगन व मेहनत से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed