फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Roadways bus hits bus going to CM's program, six injured

Haryana: सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छह घायल

Sun, 30 Jun 2024 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:53 PM IST
सार

पानीपत की डाहर गांव स्थित नई शुगर मिल के नजदीक पेट्रोल पंप पर हादसा हुआ है। हादसा रविवार को दोपहर के समय हुआ।

विज्ञापन
Haryana: Roadways bus hits bus going to CM's program, six injured
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय समारोह में जा रही एक बस को पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर गांव स्थित नई शुगर मिल के नजदीक रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी। बस में नौल्था गांव के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और ग्रामीण समारोह में शामिल होने आ रहे थे। एक युवती व दो महिलाओं समेत छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इनको प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। उनको शाम को छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


जिले के नौल्था गांव के लाभार्थी और ग्रामीण रविवार को एक स्कूल की बस में अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय समारोह में आ रहे थे। चालक पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नई शुगर मिल के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने बस ले गया। वह बस लेकर सड़क पर चढ़ने लगा तो तेज गति में जा रही रोडवेज की एक बस के चालक ने उनकी बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हालांकि रोडवेज चालक ने अचानक आए बस को बचाने का काफी प्रयास किया। इन सबके बीच बस का कोना टकरा गया। इससे बस में सवार यात्रियों व लाभार्थियों में हंगामा मच गया। योजना के पात्र और अन्य लोगों ने काफी देर बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कई नेता मौके पर पहुंचे। इसमें नौल्था गांव निवासी युवती गीता, महिला संतरा, सरोज, मुकेश, जयकुंवार और सुभाष को चोट लगी। इनको तुरंत शहर के निजी अस्पतालों में ले गए।

दूसरी बस से समारोह में पहुंचे
हादसे के बाद दूसरी बस को मंगवाया गया। कुछ लाभार्थी प्रदेश स्तरीय समारोह में शामिल हुए। जबकि घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि इनको शाम के समय छुट्टी दी गई। एक लाभार्थी ने बताया कि रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मारी तो एक बार सबकी सांसें अटक गई थी।


शुगर मिल के नजदीक एक स्कूल की बस को रोडवेज बस के टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। स्कूल बस में सवार लोगों को दूसरी बस में रवाना कर दिया था। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना इसराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed