फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Public Service Commission member held a meeting with officers and centre superintendents.

Panipat News: हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य ने ली अधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana Public Service Commission member held a meeting with officers and centre superintendents.
पानीपत। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा ने 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवाएं प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली। यह परीक्षा दो सत्र में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, ब्लू टूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अधिकृत स्टाफ और अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ट्रेजरी में प्रश्न पत्रों को 26 अप्रैल तक डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एमडी शुगर मिल नवदीप नैन, डीएसपी सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed