फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Prime Minister Narendra Modi will come to Panipat on 9th, will launch Bima Sakhi Yojana

Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 को आएंगे पानीपत, बीमा सखी योजना का करेंगे शुभारंभ

Mon, 25 Nov 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 07:30 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि करनाल लोकसभा की सभी 9 सीटों पर भाजपा जीत कर आई है। अब संगठन व सरकार मिलकर नॉन स्टॉप हरियाणा के थीम पर काम करेगी।

विज्ञापन
Haryana: Prime Minister Narendra Modi will come to Panipat on 9th, will launch Bima Sakhi Yojana
पानीपत पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 में आएंगे। वे यहां पर बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सोमवार को आयोजन स्थल सेक्टर 13_17 का दौरा किया।

विज्ञापन


उन्होंने यहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ हर विषय को लेकर बारीकी से चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया है।
विज्ञापन


वे 9 दिसंबर को पानीपत में और भी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना के सवाल पर कहा कि यह भाजपा प्रदेश सरकार के संकल्प पत्र में शामिल है और अधिकारियों को योजना बनाने को आदेश दिए गए हैं।भाजपा अपने संकल्प पत्र को 5 साल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लंबे समय तक हरियाणा में रहे हैं और हर गांव और गलियों को जानते हैं । देश में कोई भी बड़ी योजना शुरू करते हैं तो इसका शुभारंभ हरियाणा से करने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में 9 दिसंबर को की योजना का शुभारंभ करेंगे।

हुड्डा पर  कटाक्ष 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  हुड्डा हेलीकॉप्टर खरीदने के विषय पर सवाल कर रहे हैं। मुझे लगता उनके पास कोई सवाल या बात नहीं है, वह अपने पिछले सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस का झूठ जनता के बीच में नहीं चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र संविधान को अपनाकर हर वर्ग को साथ लेकर काम किया है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव में भी कांग्रेस के चेहरे से झूठ का नकाब उतर गया है।


उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीदने के सवाल पर कहा कि संसाधन होने पर विकास भी बढ़ेगा और हेलीकॉप्टर खरीदने की फाइल 4 या 5 साल से चली हुई है। वह अब पूरी हुई है और वे सोमवार को नए हेलीकॉप्टर में ही प्रदेशभर के कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। इससे निश्चित तौर पर विकास में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में आई है और इस बार 3 गुना गति से काम किया जाएगा। उन्होंने मेट्रो के सवाल पर कहा कि करनाल तक मेट्रो आएगी। इसको लेकर के जल्द ही योजना पूरी होगी। उन्होंने नगर निगम के चुनाव को के सवाल पर कहा कि नगर निगम के चुनाव जल्द ही होंगे। इसको लेकर के प्रदेश में तैयारी चल र
ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed