फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana police raid UP in search of murder suspects, no clue found

Panipat News: हत्यारोपियों की तलाश में यूपी में हरियाणा पुलिस की दबिश, नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana police raid UP in search of murder suspects, no clue found
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने यूपी के अलग-अलग शहरों में दबिश दी है। पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, परिजनों ने जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
रविवार रात रात को पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की कच्चा कैंप कॉलोनी में शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धार्थ नगर निवासी चरणजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब के दो ठेके ले रखे थे। उनके क्षेत्र में सचिन और उसका भाई मोंटी अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। जिसका चरणजीत सिंह ने विरोध किया था। रविवार को जब वह दुकान से घर लौट रहे थे तो सचिन और मोंटी पांच पेटी शराब ले जाते हुए दिखाई दिए थे। चरणजीत ने उन्हें रोककर पुलिस को फोन किया तो सचिन व मोंटी ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्या कर वारदात के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति की शिकायत पर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सचिन और मोंटी यूपी के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की टीमें सहारनपुर पहुंचकर उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। लेकिन, अभी तक हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों के कुछ ठिकानों पर दबिश दी गई। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएग।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed