फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Police defeated village Mandi

गांव मांडी को हरियाणा पुलिस ने हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police defeated village Mandi
इसराना। मांडी में आयोजित मैत्री मैच में विजेता हरियाणा पुलिस की टीम को ट्राफी देते हुए डीएसपी व ? - फोटो : Panipat
इसराना। बाबा मोहन राम सेवा समिति एवं हरियाणा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गांव मांडी स्थित बाबा मोहन राम स्टेडियम में वॉलीबॉल का मैत्री मैच खेला गया। यह मुकाबला हरियाणा पुलिस और गांव मांडी के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा पुलिस ने चार-शून्य से मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएसपी ओमप्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी दीपक रंगा रहे। विजेता टीम को इनाम की राशि गोशाला को भेंट कर दी। इसके अलावा दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और अपराध रोकने में पुलिस की मदद करें। स्टेडियम के चेयरमैन धर्मवीर घणघस एवं आयोजन समिति ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर आयोजित 1600 मीटर दौड़ में प्रदीप मांडी प्रथम, अंकुश द्वितीय और रिंकु तृतीय रहे। 1200 मीटर में अंकित पलड़ा प्रथम, वंश मांडी द्वितीय एवं संदीप तृतीय रहे। इस मौके पर स्टेडियम चेयरमैन धर्मवीर घणघस, प्रधान कर्मबीर शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि संजय घणघस, बलवान घणघस, गोशाला प्रधान हवासिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed