{"_id":"65630ca407b89c111d02f436","slug":"haryana-manohar-lal-said-it-is-necessary-to-fight-against-drugs-in-the-state-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले- प्रदेश में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले- प्रदेश में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ना जरूरी
Sun, 26 Nov 2023 02:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, थर्मल, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, थर्मल, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:45 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि नशे की सप्लाई चैन को लगातार तोड़ने की जरूरत है। सरकार इस कार्य को कर रही है। नशा तस्कर समाज और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज को नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है इसको लेकर लोगों को खुद आगे आना होगा। तभी हम नई नस्ल को नशे से बचाकर रख सकते हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात ब्रह्म कुमारी के तिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर केंद्र में कही।
विज्ञापन
उन्होंने पानीपत के थर्मल क्षेत्र के इस गांव में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने के साथ नशा मुक्ति हरियाणा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की इसी साल दो जनवरी को माउंट आबू में जाना हुआ। संस्था द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान अपने आप में प्रेरणा स्त्रोत है।
विज्ञापन
युवाओं को हमें नशे की तरफ जाने से रोकना होगा। पारिवारिक और सामाजिक संस्कार के सहारे ही युवाओं को नशे से दूर रख पाएंगे। कैच दैम यंग की पॉलिसी पर चलते हुए हमें छोटी उम्र में ही उनको सही मार्ग दिखाना होगा। सरकार सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जनजागरण का काम कर रही है। जिनको नशे की आदत लग गई है, उनको डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराकर नशे की लत को छुड़ाना होगा।
विज्ञापन
नशे की चेन तोड़ने की जरूरत
सीएम ने कहा कि नशे की सप्लाई चैन को लगातार तोड़ने की जरूरत है। सरकार इस कार्य को कर रही है। नशा तस्कर समाज और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। कुछ दिन पहले ही नशे के खिलाफ हमारी सरकार ने सभी जिलों में ड्रग फ्री साइक्लोथॉन का आयोजन किया। 5 मई को संत कबीर कुटीर से संत महापुरुषों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ कार्य करने का आह्वान किया है।