{"_id":"671519c8411dc1fbd40b1ac5","slug":"haryana-countrymen-celebrated-karva-chauth-in-canada-and-other-countries-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कनाडा और दूसरे देशों में देशवासियों ने मनाया करवा चौथ, बोले- संस्कृति का बनाए रखना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कनाडा और दूसरे देशों में देशवासियों ने मनाया करवा चौथ, बोले- संस्कृति का बनाए रखना है
सार
युवा और अन्य लोग बोले जहां भी हैं अपनी सभ्यता और संस्कृति को बनाए रखना है।
विज्ञापन
विदेश में मनाया करवाचौथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में करवा चौथ का प्रदेश व देश ही नहीं विदेश में भी क्रेज है। वहां युवाओं से लेकर बड़ी महिलाएं भी अपनी सभ्यता और संस्कृति को अपनाए हुए हैं। कनाडा व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में करवा चौथ मनाया गया। वहां सुहागिनों ने चांद के साथ अपने चांद का दीदार किया। अपने त्योहारों की खुशियों को अपने नजदीकियों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
आयुष आनंद और तान्या आनंद ने कनाडा के वैंकूवर शहर में करवा चौथ मनाया। वे दोनों वहां एक कंपनी में नौकरी करते हैं। तान्या आनंद ने बताया कि वे कहीं भी रहें। अपनी सभ्यता और संस्कृति को आगे लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
भारतीय सभ्यता और संस्कृति को दूसरे देशों के नागरिक अपना रहे हैं। ऐसे में वे अपनी सभ्यता और संस्कृति को नहीं छोड़ सकते। यहां पर भारतीय हर त्योहार मनाते हैं। करवा चौथ पर व्रत रखा और शाम को चांद के साथ अपने पति का दीदार किया।
विज्ञापन
पानीपत निवासी राजू आनंद ने बताया कि बच्चे विदेश में रहकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को मजबूत बना रहे हैं। उनके विचारों को जानकर खुशी भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति हर देश से बेहतर है। वह हमेशा इसको मजबूत बनाने की बात कहते हैं। बच्चों को भी ऐसे संस्कार दिए हैं। आज बच्चों ने विदेश में रहकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को अपनाए रखने का जज्बा भी देखा।