फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Bride missing from home a few hours before wedding rituals

Haryana: फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन घर से लापता, रिश्तेदार की लड़की के फेरे करा विदा की बरात

Wed, 27 Nov 2024 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 07:13 PM IST
सार

बरात फेरों के इंतजार में घंटों बैठी रही। आपसी सलाह के बाद रिश्तेदार की लड़की की शादी कराने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
Haryana: Bride missing from home a few hours before wedding rituals
सांकेतिक तस्वीर शादी - फोटो : adobe stock

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में मतलौडा थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव में फेरों से कुछ घंटे पहले 32 वर्षीय दुल्हन फरार हो गई। परिवार के साथ बारातियों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। परिजनों ने एक रिश्तेदार की लड़की के साथ दूल्हे के फेरे कराए और उसके साथ विदा किया। परिजनों ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत देकर पड़ोस के ही मां-बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस व परिजन दुल्हन की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला बुधवार का है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक लड़का और दो लड़की हैं। एक लड़के व लड़की की बुधवार को शादी थी। गांव में बरात आ गई थी और फेरों की तैयारी कर रहे थे। उनको पता लगा कि उसकी लड़की घर पर नहीं है। उन्होंने उसको पूरे घर और आस पड़ोस में तलाश किया। उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


उसके न मिलने पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। सभी रिस्तेदार, भाईचारा व ग्रामीण पीड़ित पिता के साथ खड़े हुए। आपसी सलाह करने के बाद एक रिश्तेदार ने दुल्हन की जगह अपनी लड़की के फेरे कराने को तैयार हुआ। लड़की को रिश्तेदारी से बुलाकर इंतजार में बैठी बरात को खाने पर बुलाया और फेरे कराकर बरात को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना मतलौडा पुलिस के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति ने शादी के दिन उसकी बेटी के लापता होने की शिकायत दी है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज  कर लिया है। लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed