फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Board 12th result was 89.94 percent

Panipat News: हरियाणा बोर्ड की 12वीं का 89.94 प्रतिशत रहा परिणाम, प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board 12th result was 89.94 percent
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में होनहार चमक उठे। जिले का परीक्षा परिणाम 89.94 प्रतिशत रहा। जो गत वर्ष से 1.34 प्रतिशत अधिक रहा। गत वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 88.60 प्रतिशत था। परिणाम में प्रदेश में औसत परिणाम के मुकाबले 4.28 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का औसत परीक्षा परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा। पानीपत जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जींद 91.05 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले, कैथल 91.0 प्रतिशत सहित दूसरे तथा फतेहाबाद 90.62 प्रतिशत परिणाम सहित तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, नूंह 45.76 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने मंगलवार को परीक्षा परिणाम जारी किया। जिले में 10517 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 9459 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण हुए। 860 परीक्षार्थी की कंपार्टमेंट आई जबकि 198 अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, प्राइवेट छात्रों और ओपन स्कूल के विद्यार्थियों समेत जिले में 11862 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 10175 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही। इसको लेकर साइबर कैफे पर भी विद्यार्थियों की भीड़ रही। जैसे ही विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में पास होने की जानकारी मिली, विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों व उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
विज्ञापन


बॉक्स


बोर्ड ने जारी नहीं की टॉपर्स की सूची
सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा बोर्ड ने भी लगातार दूसरी बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार टॉपर्स सूची सार्वजनिक होने से टॉपर्स की सूची में नाम न आने पर होनहार विद्यार्थी के मन पर नकारात्सक असर पड़ने की संभावना रहती थी। हालांकि टॉपर्स सूची जारी न होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने अपने-अपने स्कूल के विद्यार्थियों को टॉपर होने का दावा किया है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


औसत से अधिक रहा प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम-
जहां नियमित विद्यार्थी 89.94 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में चौथे स्थान पर रहे, वहीं प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम औसत से काफी अधिक रहा। प्राइवेट विद्यार्थियों का प्रदेश में औसत परिणाम 63.21 प्रतिशत रहा जबकि जिले के प्राइवेट विद्यार्थियों ने 84.44 प्रतिशत अंकों सहित प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के 135 विद्यार्थियों ने प्राइवेट तौर पर परीक्षा दी थी। इनमें से 114 विद्यार्थी ही सफल हो पाए जबकि 21 विद्यार्थियों को असफलता हाथ लगी।


प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा ओपन स्कूल का परिणाम
हरियाणा ओपन स्कूल के परीक्षा परिणाम में पानीपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। ओपन स्कूल से 884 में से 413 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें 221 लड़के और 192 लड़कियां शामिल हैं। 46.72 प्रतिशत परिणाम के साथ ओपन स्कूल का परिणाम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, ओपन स्कूल रिअपीयर से 326 में से 189 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिनका परिणाम 57.62 प्रतिशत रहा।



बीते नौ सालों का परिणाम-

वर्ष हरियाणा पानीपत
2024 85.31 88.6
2023 81.65 85.73
2022 87.08 90.21
2021 100 100
2020 80.34 80.48
2019 74.48 75.92
2018 63.84 65.44
2017 64.50 69.25
2016 62.40 59.62

बॉक्स



पानीपत : 12वीं का परिणाम एक नजर में-
वर्ष 2018 2019 2020 2021 2022 2023 2024 2025
कुल परीक्षार्थी 10308 9030 10282 11113 11916 12754 11166 10517
उत्तीर्ण हुए 6746 6856 8275 11113 10749 10934 9893 9459
कंपार्टमेंट 2282 1336 1646 -- 905 -- 1026 860
अनुत्तीर्ण 1251 838 361 -- 262 1820 247 198
पास प्रतिशत 65.44 75.92 80.48 100 90.21 85.73 88.6 89.94


वर्जन-

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है। गत वर्ष के मुकाबले जिले का परीक्षा परिणाम में 1.34 प्रतिशत का सुधार हुआ है। सभी स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। कम प्रतिशत वाले स्कूल प्रमुखों से जवाब मांगा जाएगा।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed