फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana board 10th exam in panipat

फिर 10 मिनट में व्हॉट्सएप पर बाहर आया पेपर का सी और डी सेट, नकल की भेंट चढ़ी परीक्षा

Thu, 05 Mar 2020 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
haryana board 10th exam in panipat
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा नकल रहित कराने में जिला शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी नकारे साबित हो रहे हैं। बुधवार को 10वीं की परीक्षा का सोशल साइंस के पेपर के सी और डी सेट परीक्षा शुरू होने के महज 10 मिनट के बाद ही व्हॉट्सएप पर बाहर आ गया। इसके साथ ही केंद्र परिसर में नकल परीक्षार्थी तक पहुंचाने के लिए कुछ लड़के मौजूद रहे। जिनका कहना था कि म्हारी तो ऊपर तक सेटिंग है, पुलिस भी कुछ नी कहती, 100 का नोट दे और सेंटर के भीतर जा, नकल करा।

विज्ञापन


अब जिला शिक्षा अधिकारी नकल रहित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी से बच रहे हैं और उल्टा मीडिया पर ही आरोप लगा रहे हैं, पेपर आउट होने पर तर्क है कि मीडिया ही पेपर का फोटो खींचकर बाहर ला रही है। बुधवार को परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही सभी सेंटरों पर प्रश्न पत्र लीक हो गया।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर नकल कराए जाने का यह हाल रहा कि पुलिस भी मिली नजर आई। अध्यापक और अध्यापिकाएं ही स्कूल बस में व्हॉट्सएप पर प्रश्न पत्र देखकर नकल बनाने में जुटे और सेंटर के अंदर मौजूद लड़के को नकल पहुंचाने के लिए देते रहे, जिसका दावा था कि वह पुलिसकर्मी को सौ रुपये देकर केंद्र परिसर के अंदर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र: राजकीय स्कूल गांव ऊझा
समय: 12:46 बजे
ऊझा राजकीय स्कूल में कुछ युवक स्कूल के पीछे वाले रास्ते से नकल वहां मौजूद एक लड़के के जरिए अंदर भेजते रहे। जब लड़क से पूछा गया कि परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा तो उसका जवाब था कि हमारी तो ऊपर तक सेटिंग है, पुलिस वाले को भी सौ रुपये दे रखे हैं। कोई भी नहीं रोक रहा है। नकल करा रहे हैं। उसने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मी केंद्र के अंदर केवल एक-एक युवक को जाने दे रहा है।

यहां तक कि पुलिस वाला भी बाहर आया और वहां मौजूद लड़कों से बोला कि एक-एक करके जाओ, नहीं तो किसी को नकल नहीं करने देंगे। स्कूल के चारों और पुलिस कर्मी होने के बावजूद भी लड़के नकल फेंकते रहे। स्कूल के पिछले गेट पर भी पुलिस कर्मी मौजूद रहा। स्कूल की बगल वाली गली में लड़के अपनी जान जोखिम में डालकर एक ट्रांसफार्मर पर खड़े होकर नकल फेंकते रहे।

सीन-2- केंद्र: राजकीय कन्या विद्यालय, मॉडल टाउन

समय: 01:03 बजे
माडल टाउन स्थित राजकीय कन्या विद्यालय के बाहर करीब एक बजे पेपर परीक्षार्थियों के परिजन के पास आ गया। परीक्षा लीक होने के बाद परीक्षार्थी के मां-बाप भी कार में बैठकर अपने बच्चों के लिए नकल बनाते रहे और दीवारों पर चढ़कर पर्चियां केंद्र के अंदर फेंकते रहे। परीक्षा केंद्र की दीवारों पर लड़के नकल कराने के लिए लटके रहे। किसी भी लड़के को ना तो पुलिस का डर था ना ही दीवारों पर से गिरने का। मां-बाप परीक्षा केंद्र की खिड़की के बाहर कार खड़ी करके आराम से व्हॉट्सएप पर प्रश्नपत्र देखकर जवाब की पर्ची बनाते रहे और फिर अंदर पहुंचाते रहे।

सीन-3- केंद्र: राजकीय स्कूल भंडारी, गांव शेरा

समय: 12:51 बजे
लगातार दूसरे दिन बोर्ड का पेपर परीक्षा शुरू होते ही बाहर आ गया। गांव शेरा में एक निजी स्कूल की बस में अध्यापकों व अध्यापिकाओं के मोबाइल पर पूरा प्रश्न-पत्र था। लोग वहीं से पर्ची बनाकर देती रही। गांव भंडारी में एक निजी स्कूल के अध्यापक ने बताया कि सभी सेट व्हॉट्सएप पर बाहर आ गए हैं, जो चाहे ले लो।

ब्लॉक मतलौडा में सभी परीक्षा केंद्रों पर कुछ देर बाद ही पूरा पेपर आ गया। गांव भंडारी में डीईओ के आने की बात कही गई थी, परंतु कोई नहीं आया और मामला एक दिन पहले की तरह ही दिखाई दिया। इसके अलावा मतलौडा में बुधवार को सुरक्षा कड़ी की गई थी। दोपहर 12:51 बजे पर गांव भंडारी में सोशल साइंस का पेपर व्हॉट्सएप पर आ गया था। सेंटर के सुपरिंटेंडेंट बलजीत कुमार ने बताया कि उनके सेंटर में पेपर लीक होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। यहां पर कुल 147 छात्रों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी।

जिम्मेदार जिला शिक्षा अधिकारी बोले-

पत्रकार खुद झांकी मै घुसकै पेपर के फोटो लाए होंगे: सतपाल सिंह
परीक्षा शुरू होने के महज 10 मिनट में ही व्हॉट्सएप पर प्रश्न पत्र बाहर आने पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह ने कहा कि पेपर लीक ही नहीं हो सकता है। फ्लाइंग मौजूद है। भाई थम पत्रकार खुद झांकी मैं घुसकै पेपर की फोटो ले आए होंगे।

डीईओ से किया जाएगा जवाब तलब: एसडीएम
एसडीएम दलबीर सिंह ने कहा कि नकल को लेकर जिले में एहतियात बरती जा रही है। नकल रहित परीक्षा कराना सुनिश्चित किया जाना है। डीईओ से इस संबंध में जवाब तलब लिया जाएगा। नकल रहित परीक्षा कराने की उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने के लिए चेतावनी जारी की जाएगी।

जिले में पकड़े गए 20 नकलची
सामाजिक विज्ञान जैसी सामान्य परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने नकल मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी बाहर तो बाहर अंदर भी 20 नकलची पकड़े गए। सबसे ज्यादा मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल से नकल के नौ केस पकड़े गए। दो नकलची अलुपूर और एक नकलची अहीर कुराना में पकड़ा गया है। इसके साथ ही वहीं अन्य सेंटरों पर आठ नकलची पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed