फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Harsimran Jot Singh becomes head of Haryana Drug Representatives Association

Panipat News: हरसिमरन जोत सिंह हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Harsimran Jot Singh becomes head of Haryana Drug Representatives Association
पानीपत। हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ पानीपत इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शनिवार को बैठक की गई। इसमें हरसिमरन जोत सिंह को प्रधान की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश के संगठन सचिव हरीश अरोड़ा, महामंत्री विकास बिश्नोई, प्रदेशाध्यक्ष सूरज पाल मान व राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश कौशिक ने इसकी देखरेख की। सर्वप्रथम यूनिट के महासचिव पीसी झा ने हाउस में रिपोर्ट पेश की। इसके बाद कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने अपनी रिपोर्ट रखी। इकाई के अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष सूरज मान, प्रदेश महासचिव विकास बिश्नोई व चुनाव अधिकारी हरीश अरोड़ा की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया। हरसिमरन जोत सिंह को प्रधान की जिम्मेदारी दी। उपाध्यक्ष सुमित खनेजा व गौरव डावर, महासचिव पीसी झा, सह सचिव योगेश सिंगला व अमित मजोका, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सह कोषाध्यक्ष हिमांशु गांधी व शैलेंद्र कुमार, संगठन सचिव प्रवीन रोहिल्ला व कानूनी सचिव दीपक ग्रोवर को बनाया गया। राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा है की वर्तमान टीम निश्चित तौर पर संगठन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। इस मौके पर सुरेश शर्मा व विक्रांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed