फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hariyali Teej will be celebrated today in Ravi YogaHariyali Teej will be celebrated today in Ravi Yoga

Panipat News: आज रवि योग में मनाई जाएगी हरियाली तीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej will be celebrated today in Ravi YogaHariyali Teej will be celebrated today in Ravi Yoga
- शहर से गांव तक झूलने डालने की तैयारी, खरीदा गया सामान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाली तीज रविवार को रवि योग में होगी। शहर समेत गांवों में झूला डाला जाएगा। महिलाओं में इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बाजार में तीज की खरीदारी पूरे दिन चली। लोगों ने मिठाई से लेकर झूले का सामान खरीदा।
हरियाली तीज का व्रत सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस साल हरियाली तीज के मौके पर विशेष योग बन रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

सावन का माह भगवान शिव का महीना माना जाता है। पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व भारतीय संस्कृति में सौभाग्य, प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस व्रत को करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लेकर आता है। महिलाएं अखंड सुहाग के लिए और अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। यह दिन माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार 26 जुलाई को रात 10:41 बजे शुरू होगी और रविवार रात 10: 41 बजे तक रहेगी। असंध रोड स्थित मित्तल स्वीट्स के संचालक संजय मित्तल ने बताया कि हरियाली तीज पर घेवर और मट्ठी की खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:17 से सुबह 04:58 बजे तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 बजे तक है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर में 2:43 बजे से दोपहर 3:38 बजे तक रहेगा। हरियाली तीज के दिन रवि योग शाम 4:23 से 28 जुलाई की सुबह 5:40 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed