{"_id":"67f98a80c98421d8c30be5c8","slug":"hanuman-will-give-blessings-during-the-city-tour-two-yatras-will-be-taken-out-panipat-news-c-244-1-pnp1007-135159-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नगर भ्रमण में हनुमान देंगे आशीर्वाद, दो यात्राएं निकलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नगर भ्रमण में हनुमान देंगे आशीर्वाद, दो यात्राएं निकलेंगी
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में दो विशाल शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इनके लिए संस्थाओं द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस बार जन्मोत्सव के दो शुभ मुहूर्त हैं। हनुमान जी नगर भ्रमण में आशीर्वाद देंगे। शनिवार शाम को आठ बजे एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
इसके साथ आतिशबाजी की जाएगी। गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र कुरुक्षेत्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के लिए इस बार दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7:34 से 9:12 बजे तक रहेगा।
दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6: 46 से रात 8:8 बजे तक रहेगा। हनुमान जन्मोत्सव समिति ने जन्मोत्सव की तैयारी के लिए वीरवार को जिमखाना क्लब में बैठक की।
साईं बाबा चौक से निकाली जाएगी शोभायात्रा ः हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हनुमान स्वरूप और वानर सेना शामिल होगी। हनुमान व रामलला के लिए महिलाएं भोग बनाकर लाएंगी। दोपहर बाद तीन बजे सेक्टर-12 स्थित साईं चौक से शुरू की जाएगी। यह महाबीर मंदिर, सनौली रोड, अमर भवन चौक, एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज से पहली पातशाही गुरुद्वारा से होते हुए पूरबियान घाटी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचेगी। यहां शाम आठ बजे सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके साथ चांदी की गदा व ध्वज लक्की ड्रा में दिए जाएंगे। शोभायात्रा में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, अरुणदास महाराज, मुक्ता नंद महाराज, राजेंद्र सिंह समेत अन्य संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
किले से सायं पांच बजे शुरू होगी शोभायात्रा ःश्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव एवं श्री अवध धाम मंदिर वार्षिक महोत्सव के तत्वावधान में ऐतिहासिक किले से हनुमंत ध्वज रथ शोभायात्रा धूमधाम के से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सायं पांच बजे शुरू होगी। इसकी अगुवाई श्री अवध धाम मंदिर के परमाध्यक्ष दाऊजी महाराज व राधे-राधे महाराज करेंगे। यात्रा में 51 फीट का ध्वज पानीपत नगर के लोगों को पूजा व दर्शन को मिलेगा। संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर की विभिन्न संस्थाओं के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सहसंयोजक सुरेंद्र गर्ग व सुरेश काबरा ने बताया कि 51 हजार हनुमान चालीसा पढ़ी जाएंगी।