फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hanuman Dhwaj Rath Yatra will break the records of all the previous yatras

Panipat News: हनुमान ध्वज रथ यात्रा पिछली सभी यात्रा के तोड़ेगी रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Dhwaj Rath Yatra will break the records of all the previous yatras

विज्ञापन
पानीपत। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव आयोजन समिति ने बुधवार को शहर के ऐतिहासिक किले पर जाकर यात्रा स्थल का निरीक्षण किया। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं यात्रा को लेकर बनाए गए वालंटियर को यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया।

अवध धाम हनुमत जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि 12 अप्रैल को हनुमान ध्वज रथ यात्रा पिछली सभी यात्रा के रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि किले के ऊपर से मुख्य बाजार से होती हुई यह यात्रा कलंदर चौक, आर्य कन्या स्कूल, वीरभवन चुंगी, वाल्मीकि मंदिर और वार्ड-11 चुंगी से अवध धाम मंदिर कुटानी रोड पर संपन्न होगी। पूरे बाजार में यात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सभी बाजार के प्रधान इस यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा को लेकर अलग-अलग स्थान पर भंडारे, जलपान की व्यवस्था बाजार के सभी पदाधिकारी ने की हुई है। नगर की सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाएं इस यात्रा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि 51 फीट का झंडा लेकर हनुमान के भक्त इस यात्रा में निकलेंगे। इस यात्रा में इस विशेष आकर्षण का कार्य रहेगा कि यात्रा में जो झंडा निकलेगा, उसमें मनोरथ पूर्ण करने के लिए श्रद्धालु कलावा, रक्षा-सूत्र बांधकर अपनी अर्जी हनुमान जी के चरणों में लगाएंगे। साथ ही, अयोध्या धाम में स्थित हनुमानगढ़ी के हनुमान जी का स्वरूप कलाकार बना रहे हैं। ऐसा इस यात्रा में पहली बार होगा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी के दर्शन सहज भाव से ही पानीपत में उसे स्वरूप के दर्शन देखने को मिलेंगे। जहां-जहां से यात्रा होगी, इत्र वर्षा, पुष्प-वर्षा चारों तरफ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाटू धाम ट्रस्ट के प्रधान यीशु गोयल एवं प्रमोद मित्तल ने कहा कि शहर की समस्त श्याम संस्थाएं इस आयोजन से जुड़ेगी और हनुमान जी का रथ को खींचेंगे। 3100 महिलाएं इस यात्रा में मंगल कलश लेकर हनुमान जी का स्वागत करेंगे। साथ ही, अनेक कीर्तन मंडलीय भी इस आयोजन में सम्मिलित होकर नगर को इस कार्यक्रम से जोड़ने का काम करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता संजय अग्रवाल, पं. वेद पाराशर, सुरेंद्र गर्ग, सुनील कंसल, सुभाष भारद्वाज, विकास वर्मा, विशाल वर्मा, पिंकी भराड़ा, सुरेश काबरा, प्रीतम गुर्जर, यश हुडिया, वीरेंद्र शर्मा, मनोज सैनी, राहुल प्रजापत, अमित मक्कड़, जसवीर मलिक सहित सैकड़ों समिति के सदस्यों ने किले के ऊपर यात्रा स्थल पर जाकर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किया।




बॉक्स
हनुमान यात्रा से जुड़ेगा शहर
पूरे शहर को इस यात्रा से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों से इस यात्रा से जोड़ने का आह्वान भी श्री अवध धाम हनुमत जन्मोत्सव समिति कर रही है। समाजसेवी सुनील कंसल ने बताया कि पानीपत के कोने-कोने से हनुमान भक्त 51 फीट झंडा एवं हनुमानगढ़ के हनुमान जी के दर्शन करने के लिए लालायित हैं। निश्चित तौर पर इस यात्रा में अपनी भागीदारी नगर के सभी हनुमान भक्त रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed