फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   handball aman

Panipat News: हैंडबॉल में चमक रहा अमन का नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
handball aman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। उग्रा खेड़ी गांव निवासी किसान का बेटा अमन मलिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में देश का नाम रोशन कर रहा है। बचपन से हैंडबॉल में रुझान होने के चलते अमन ने इसी खेल में अपनी पहचान बनाई और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन गया है। अमन ने पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। आज तीनों भाई मिलकर खेती को संभाल रहे हैं। अमन अपने खेल को लेकर भी सजग है। हाल ही में हिमाचल के सुंदरनगर में आयोजित प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की तरफ से हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
अमन मलिक ने बताया कि उसके पिता सुंदर मलिक किसान थे। मां कौशल्या गृहिणी हैं। पिता की मौत के बाद उन पर परिवार की जिम्मेदारी आई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। वे तीनों भाई आज अपने परिवार को संभाल रहे हैं। वह बचपन से ही हैंडबॉल खेल रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन देश का नाम रोशन कर रहा है। अमन खेलों के साथ अपनी पढ़ाई को भी पूरी कर रहा हैं। फिलहाल वह पंजाब पटियाला यूनिवर्सिटी में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा हैं। गांधीनगर साईं स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

वह 25 बार नेशनल स्तर पर खेल चुका हैं और हर बार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे पहले भी अमन कई बार खेल चुके हैं और पदक अपने नाम कर चुका है। 2018 में पाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने इसमें स्वर्ण पदक जीता था। 20 से 23 दिसंबर तक हिमाचल के सुंदरनगर में आयोजित प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की तरफ से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed