{"_id":"83911014abf1266c9fa1a0119d96edeb","slug":"handbag-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की मां का हैंडबैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की मां का हैंडबैग उड़ाया
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के चांदनी बाग थाने के अंतर्गत एक बैंक्वेट हॉल से दुल्हन की मां का नकदी, दुल्हन के गहनाें से भरा हैंडबैग उड़ाने का मामला सामने आया है।
आरोपी युवक ने खुद को बारात पक्ष का बताया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला वीरवार को जावा पैलेस बैंक्वेट हाल का है। दिल्ली, दिलशाद गार्डन निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी स्मृति की मस्ताना चौक निवासी रामचंद्र शर्मा के पुत्र माधव से थी।
शादी संपन्न होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन और दुल्हन के माता-पिता खाना खाने के लिए पहुंचे तो एक किशोर ने खुद को बारात पक्ष का बताया और उनसे बातचीत करने लगा। किशोर चकमा देकर दुल्हन की मां का हैंडबैग लेकर फरार हो गया।
तहसील कैंप न्यू रमेश नगर निवासी दुल्हन के मामा सुरेंद्र शर्मा ने अपने जानकारों को जावा पैलेस बुलाया। इसके बाद जावा पैलेस में हंगामा शुरू हो गया। राजकुमार ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये नगद, शगुन के दो सौ लिफाफे, स्मृति के गहने बालियां, टॉप्स, रिंग, दो मोबाइल, दो डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, दंपति के पहचान पत्र, डिफेंस विभाग के कैंटीन का कार्ड के साथ ही घरों की चाबियां थीं। दुल्हन स्मृति रेलवे कंटेनर और दुल्हन की मां संतोष दिल्ली डिफेंस में है। दूल्हा माधव करनाल में कार्बन मोबाइल में काम करता है।
विज्ञापन
बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। मामला बड़े अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण एसपी ने रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज हासिल कर जांच शुरू कर दी है।