फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hand grenades were used in Jammu and Kashmir under the influence of other countries: Ghulam Nabi

दूसरे मुल्क के प्रभाव में आकर जम्मू और कश्मीर में चलते थे हैंड ग्रेनेड : गुलाम नबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hand grenades were used in Jammu and Kashmir under the influence of other countries: Ghulam Nabi
पानीपत। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक समय जम्मू कश्मीर में लड़ाई की सोच रखने वाले युवकों के हाथ में हैंड ग्रेनेड होते थे और वे दूसरे मुल्क के प्रभाव में आकर इनको कहीं भी फोड़ देते थे। कुछ युवक यह सब पैसे के लिए भी करते थे। उन्होंने युवाओं को समझाया और स्कूल व कॉलेज की शिक्षा में सत्य व अहिंसा पर प्रतियोगिता करानी शुरू की। खास बात यह रही कि पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कश्मीर की मुस्लिम लड़की ने एक लाख रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात वीरवार को पानीपत में महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम पानीपत नागरिक मंच, गांधी ग्लोबल फैमिली, गांधियन स्टडी सेंटर आर्य पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मंच संचालन गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव एडवोकेट राम मोहन राय ने किया। गुलाम नबी आजाद इस समारोह में अपनी सुपुत्री सोफिया के साथ शामिल हुए। उन्होंने दरगार कलंदर साहब में चादरपोशी करने के साथ निर्मला देशपांडेय शिक्षण संस्थान में महात्मा गांधी और दीदी निर्मला देशपांडेय की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन


बॉक्स
महात्मा गांधी को एक दिन याद करने के बजाय दिल में दें जगह
समारोह के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि युवाओं ने हैंड ग्रेनेड छोड़कर गांधी की किताबों को पढ़ना शुरू कर दिया। यहां 10 साल से कोई ग्रेनेड नहीं चला। आजाद ने कहा कि पानीपत की धरती पर तीन बड़ी लड़ाई लड़ी गई। वे गांधीवादी सोच रखते हैं और हिंसा की बजाय अहिंसा को मानते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को एक दिन याद करने की बजाय उनको दिल में जगह देनी होगी। उन्होंने कहा कि भगवान ने इंसान बनाया है। धरती पर लोगों ने धर्म और जाति में बांटा है। लोगों को अब इस सोच से ऊपर उठकर काम करना होगा। आज कुछ बड़े देश छोटे देश पर हमला कर देते हैं। इस हमले के शिकार स्थानीय नागरिक होते हैं। उनका मानना है कि लड़ाई होनी ही नहीं चाहिए। अगर लड़ाई हो भी तो वे पुराने समय की लड़ाई को सही मानते हैं। उस समय शासक और सैनिक एक-दूसरे के सामने आकर लड़ाई करते थे। इसमें आमजन को कोई नुकसान नहीं होता था। अब दो देशों की लड़ाई में जनता को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं पूरा विश्व महात्मा गांधी को याद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कुंभ हादसे पर नहीं करनी चाहिए छींटाकशी
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्होंने कांग्रेसियों को छोड़ दिया है लेकिन उनकी विचारधारा आज भी वही है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। अल्लाह उनको अक्ल दें। कांग्रेसी अपनी कमियों, कमजोरियों व गल्तियों को ठीक करें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में हादसे पर दुख प्रकट करते हैं लेकिन विपक्ष को इस तरह की छींटाकशी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed