फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Halli Park will be maintained with Rs 35 lakhs, preparations started

Panipat News: हाली पार्क का 35 लाख से कराया जाएगा रखरखाव, तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Halli Park will be maintained with Rs 35 lakhs, preparations started
पानीपत। शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक हाली पार्क के अब दिन बहुरने जा रहे हैं। निगम ने इसकी हरियाली और रखरखाव को लेकर नए सिरे से योजना बनाई है। इस काम पर अब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें करीब तीन लाख रुपये महीने से पार्क में माली, सुरक्षा कर्मी तक रखे जाएंगे। इसके लिए निगम ने सोमवार को निविदा आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पहले निगम आयुक्त ने भी निगम के सभी अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद अधिकारियों को इसके सुधार के आदेश दिए। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। जिस पर निगम ने नया प्रपोजल तैयार किया है। अधिकारियों का तर्क है निगम की पास माली न होने की वजह से पार्क में पेड़ पौधों की देखभाल नहीं हो पा रही है। वहीं, सुरक्षा कर्मी न होने की वजह से पार्क में असामाजिक तत्वों का आतंक रहता है। अब पार्क की संभाल भी हो सकेगी और असामाजिक तत्व भी घुस नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक हाली पार्क की झील में पानी लाने का प्लान तैयार नहीं हो सका है। पानी को लेकर शहरी विधायक भी अधिकारियों से जवाब तलब कर चुके हैं कि अधिकारी उन्हें पानी भरने का प्लान बताएं। इस पर अधिकारी नए सिरे से प्लानिंग करने पर जुटे हैं। इसके अलावा अधिकारी पार्क में तैयार किए गए रेस्टोरेंट और बार को भी चालू करने की तैयारी कर रहे हैं। इनको किराए पर देकर निगम राजस्व लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के पास खुद के माली ही नहीं हैं। जो माली हैं वे पढ़े लिखे थे जिनको अब निगम की दूसरी शाखाओं में क्लर्क आदि की पोस्ट पर लगाया गया है। शहर के पार्कों की तुलना में निगम के पास पर्याप्त माली ही नहीं है। करीब 23 एकड़ में फैले हाली पार्क में करीब 20 मालियों की जरूरत है। अब अलग से मालियों को रखने या पार्क के रखरखाव का किसी मद में निगम के पास बजट नहीं है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस हिसाब से ही नया टेंडर लगाया गया है।
वर्जन:
हाली पार्क के रखरखाव को लेकर योजना बनाई है। जल्द ही हाली पार्क का सुधार कराया जाएगा। इसे लेकर निगम प्रतिबद्ध है।
राहुल पूनिया, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed