फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hail hits farmers along with rain

Panipat News: बारिश संग किसानों पर ओलावृष्टि की मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Hail hits farmers along with rain
पानीपत। सुबह से बादलों की आंखमिचौली और रुक-रुककर बूंदाबांदी के बाद शनिवार की देर शाम को तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई। फाल्गुन माह में सावन की तरह करीब दो घंटे में ही 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। पांच से 15 एमएम तक ओलावृष्टि होने से गेहूं के साथ सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं में पांच और सरसों में 10 प्रतिशत तक नुकसान का आकलन किया गया है। इधर, इसराना में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत और दीवारों में दरार आ गई। परिवार ने डर के मारे पूरी रात मकान के निचले हिस्से में काटी। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार शाम को चली बूंदाबांदी के बाद शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। इसके साथ करीब 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घने बादल घिर आए। इसके बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि चली और लगभग दो घंटे तक बारिश चलती रही। बारिश बंद होने के करीब 15 मिनट तक मकानों की छतों व गली में ओलावृष्टि के ढेर लगे रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि तीन मार्च तक बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। ओलावृष्टि तेज और हवाओं के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 20 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। बारिश के चलते शहर में कई जगह पर जलभराव हो गया। खासकर बाहरी कॉलोनियों में लोगों का बाहर निकल पाना मुश्किल रहा।
विज्ञापन



किसानों की बढ़ गई चिंता
जिले में 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं और सात हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी है। सरसों पक गई है और गेहूं पकने को है। शनिवार को तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ बारिश से गेहूं के साथ सरसों में भारी नुकसान है। किसान मांगे राम, संतलाल व कर्ण सिंह आदि बताया कि गेहूं की फसल बिछ गई है। अब और बारिश फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसलों को कुछ नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कई हिस्सों में बिजली गुल
शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन समेत कई जगह बारिश के बाद बिजली गुल हो गई। शहर के सेक्टर11-12 और 13-17 में बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके साथ सब अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों फीडर करीब दो घंटे तक बंद रहे। एबीटी सेल के इंचार्ज मुकेश कौशिक ने बताया कि तेज हवा और बारिश के शहर के कई क्षेत्र की लाइनों में फॉल्ट आया है। इनको ठीक किया जा रहा है।


इसराना में आसमानी बिजली गिरने से घर की छत व दीवार में आई दरार

इसराना। इसराना गांव जौंधन कलां रोड पर एक मकान में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत व दीवारों में दरार आ गई। गनीमत रही कि उस दौरान मकान के कमरे में कोई नहीं था। बताया गया है की शुक्रवार रात बूंदाबांदी के दौरान इसराना में जौंधन कलां रोड पर विकास के घर की छत पर आसमानी बिजली गिर गई। जिसमें घर की छत के अलावा छत पर रखी पानी की टंकी बिजली की फिटिंग व दीवार फट गई। विकास की माता दर्शन ने बताया शुक्रवार देर शाम आसमान में बिजली कड़कड़ाने से परिवार सहम गया। डर के मारे रात को ऊपर नहीं गए व सुबह देखा तो छत व दीवार में दरार आई हुई थी। गनीमत रही कि हम सारा परिवार नीचे सो रहा था, जिसके चलते परिवार बाल बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed