फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Had sent a letter to the waste businessman asking for extortion of one crore rupees

Panipat News: वेस्ट कारोबारी से चिट्ठी भेज मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Had sent a letter to the waste businessman asking for extortion of one crore rupees
पानीपत। संत नगर निवासी कपड़ा व्यापारी नदीम के घर चिठ्ठी भेज एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर शाम नूरवाला अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक साल पहले कपड़ा व्यापारी से हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस वारदात में उसका एक और साथी शामिल है। उसको दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन्होंने दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक व्यापारी के घर पर चिट्ठी भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने पांच सितंबर को संत नगर निवासी वेस्ट कारोबारी नदीम के घर बच्चे के हाथ से चिट्टी भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में सोनू उर्फ अली हसन निवासी बुढाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल पहले पानीपत में किराये पर रहता था और कपड़ा व्यापारी नदीम से जींस की पैंट खरीदकर सेल लगा बेचने का काम करता था। नदीम के साथ उसकी पैसों को लेकर कहासुनी हो गई और नदीम ने उसे कपड़े देने बंद कर दिए थे। इस बात की आरोपी मन में रंजिश पाले हुए था। नदीम मूल रूप से सोनू के गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन

उसने उससे रंजिश निकालने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए आरोपी ने अपने साथी आरोपी अमन कुरैशी निवासी बुढाना, मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर साजिश रच नदीम के घर चिठ्ठी भेजकर रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक व्यापारी के घर पर चिट्ठी भेजकर ऐसे ही रंगदारी मांगी थी। वह सोच रहे थे कि दोनों में एक जगह से भी पैसे मिल गए तो वह अमीर हो जाएंगे लेकिन आठ सितंबर को दिल्ली पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया था। उसने वहां पूछताछ में पानीपत की वारदात में भी कबूलनामा किया था। दिल्ली पुलिस ने पानीपत पुलिस को सोनू उर्फ अली हसन के बारे में बताया था। पुलिस तब से ही उसकी धरपकड़ में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed