फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Had killed elder brother along with friend

Panipat News: दोस्त के साथ मिलकर की थी बड़े भाई की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Had killed elder brother along with friend
इसराना। पुलिस ने लोहारी गांव निवासी 42 वर्षीय नरेश की हत्या का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के छोटे भाई ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश में शर्ट से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने और गहनता से पूछताछ करने के लिए दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि लोहारी निवासी सुरेश ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा भाई नरेश 13 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लापता है। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस को 16 अगस्त को कालखा भंडारी रोड पर गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव का एक हाथ और पैर कुत्तों ने नोंच रखा था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त नरेश निवासी लोहारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वारदात का पर्दाफाश करते हुए मृतक के छोटे भाई मुकेश और भंडारी निवासी मनीष को शनिवार देर शाम ब्राह्मण माजरा से भाऊपुर रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर नरेश की हत्या करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि 12 अगस्त की देर शाम आरोपी मुकेश घर गया तो नरेश और मनीष शराब पी रहे थे। वह भी उनके साथ बैठकर शराब पीने लगा। पीते समय मुकेश ने भाई नरेश के चरित्र के बारे में मनीष को बताया। मनीष, नरेश को समझाने लगा तो नरेश ने उसकी आंख पर घूसा मार दिया। बाद में दोनों की सुलह हो गई। नरेश और मनीष वहीं सो गए और मुकेश अपने घर जाकर सो गया। अगले दिन दोपहर बाद मनीष अपने गांव चला गया। मुकेश ने अपने भाई नरेश से रंजिश रखते हुए उसे मारने की योजना बनाई और मनीष के पास उसके गांव पहुंचा। मनीष गांव में खेत में कोठरे पर बैठकर शराब पी रहा था। जहां दोनों ने मिलकर नरेश को मारने की योजना बनाई और दोनों एक बाइक से कालखा में पहुंचे। वहां शराब ठेके पर नरेश एक युवक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। दोनों आरोपी छिपकर नरेश का वहां से निकलने का इंतजार करने लगे। देर रात करीब नौ बजे नरेश बाइक पर साथी को बैठाकर ठेके से चला तो रास्ते में बाइक का तेल खत्म हो गया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नरेश की बाइक को कालखा में अपने मालिक के घर खड़ा करवा दिया। नरेश पैदल गांव की तरफ जाने लगा तो मुकेश और मनीष उससे मिले। दोनों ने नरेश को और शराब पिला दी। शराब पिलाकर दोनों बाइक से नरेश को भंडारी रोड पर गन्ने के खेत में ले गए। जहां मारपीट कर दोनों ने नरेश की शर्ट निकाली और उससे गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। किसी को उन दोनों पर शक न हो, इसलिए दोनों आरोपी बाद में उस युवक से नरेश की बाइक भी ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed